15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यगठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने JDU को दिया तीसरा झटका, पूरी...

गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने JDU को दिया तीसरा झटका, पूरी इकाई का विलय

Published on

नई दिल्ली

बिहार में भाजपा और जेडीयू के रास्ते अलग होने के बाद नीतीश कुमार को तीसरा झटका लगा है। दादरा और नगर हवेली व दमन दीव में एक दर्जन से ज्यादा जेडीयू नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश और मणिपुरी में कई जेडीयू नेताओं ने भाजपा का साथ पकड़ा था। कहा जा सकता है कि यह जेडीयू को भाजपा का तीसरा झटका है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में स्थानीय निकायों के कई चुने हुए सदस्यों ने जेडीयू का साथ छोड़ दिया और औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यहां 16 जेडीयू नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। जेडीयू की पूरी इकाई का ही भाजपा में विलय हो गया। वैसे बात करें जेडीयू की तो बिहार के अलावा इसकी चुनावी उपस्थिति किसी राज्य में नहीं है। मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में जो इक्का-दुक्का विधायक थे वे भी भाजपा में शामिल हो गए। वहीं नीतीश कुमार की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। वह विपक्षी एकता के लिए नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

मणिपुर में लगा था तगड़ा झटका
मणिपुर में जेडीयू के 6 में से 5 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद जेडीयू ने कहा था कि भाजपा पीठ में चुरा घोंप रही है। पार्टी ने अमित शाह और पीएम मदी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया था। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में भी 8 विधायक भाजपा में शामि हो गए थे। जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह का कहना है कि भाजपा अनैतिक कार्य कर रही है क्योंकि जो जेडीयू विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं उन्होंने भाजपा के ही उम्मीदवारों को हराया था ऐसे में जनता के साथ धोखा किया जा रहा है।

बिहार में भाजपा और जेडीयू की सरकार बीते दिनों गिर गई है। नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बना ली और भाजपा किनारे हो गई। नीतीश कुमार ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बन गए। अब कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू गठबंधन की बिहार में सरकार है। वहीं नीतीश कुमार 2024 की रणनीति तैयार करने में लगे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...