11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यनंदीग्राम में ममता को झटका, अहम चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत,...

नंदीग्राम में ममता को झटका, अहम चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत, महज 1 सीट जीत पाई TMC

Published on

कोलकाता

ममता बनर्जी का गढ़ कहे जाने जाने वाले नंदीग्राम के ब्लॉक 1 में भेकुटिया सहकारी कृषि विकास समिति के चुनाव में बीजेपी टीएमसी को करारी मात दी है। इस चुनाव में बीजेपी ने 12 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। एक सीट तृणमूल के खाते में गई है। अगस्त 2022 में तृणमूल कांग्रेस ने कांथी और नंदीग्राम में सहकारी चुनावों में भारी जीत हासिल की थी। तब वहां बीजेपी अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी। नंदीग्राम सहकारी कृषि विकास समिति चुनाव में तृणमूल ने 52 में से 51 सीटों पर जीत हासिल की थी। एक सीट सीपीआईएम ने जीती थी। लेकिन ठीक एक महीने बाद बीजेपी ने समवाय समिति के चुनाव में तख्ता पलट दिया। बीजेपी ने नंदीग्राम ब्लॉक नंबर 1 की भेकुटिया सहकारी कृषि विकास समिति के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। नंदीग्राम के एक नं ब्लॉक में 24 सहकारी समितियां हैं। जिनमें 2 पर चुनाव हो चुके हैं। यह चुनाव 4 साल के अंतर पर हुए हैं। फिलहाल 2 समितियों रेयापाड़ा और भेकुटिया में चुनाव हुए।

12 में 11 सीटों पर जीत दर्ज
रविवार को 12 सीटों पर मतदान हुआ। 12 में से 11सीटें बीजेपी को मिली। तृणमूल के खाते में सिर्फ एक सीट आई। सहकारी समिति में सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव को लेकर दिनभर इलाके में राजनीतिक तनाव बना रहा। जैसे-जैसे दिन ढलता गया वैसे-वैसे सीटों पर बीजेपी के जीत की खबरें आने लगीं। बीजेपी को जीतता देख शाम को तृणमूल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया। यहां तक कि तृणमूल कांग्रेस के लोग लाठी डंडे लेकर उतर आए। पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला। सहकारी समिति के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों ने गड़बड़ी की शिकायत की। तृणमूल कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया कि मतदान के लिए यहां बाहरी लोगों को लाया गया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बाद में नंदीग्राम थाना पुलिस ने जाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

मात्र 1 वोट से गंवाई एक सीट
बीजेपी तो इस चुनाव में क्लिनस्वीप के नजदीक थी। लेकिन एक मात्र सीट 1 वोट से निकल गई। हालांकि समिति की लोग इस जीत से खुश हैं। वहीं इस पर तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने वोटरों को प्रभावित किया है। तृणमूल कांग्रेस के तृणमूल ब्लॉक सभापित बाप्पादित्य कर ने कहा, ‘हमलोग शांतिपूर्ण चुनाव चाहते थे। लेकिन बीजेपी के लोगों ने अंतिम समय में वोटरों को प्रभावित किया। यहां तक की बीजेपी के लोग ने ई-रिक्शा से वोटरों के घर से ले जा रहे थे। बीजेपी ने चुनाव बाहुबल पर जीता है।’ वहीं बीजेपी के पूर्व मिदनापुर जिला के सह सभापति ने कहा कि बंगाल के लोगों को जहां वोट देने का मौका मिलेगा वहीं बीजेपी जीतेगी। बाहरी लोगों को लाने का जो आरोप तृणमूल लगा रही है वह बिल्कुल बेबुनियाद है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...