15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeराजनीतिAAP का वह नेता जिसकी राज्यसभा से राज्यों तक धमक, केजरीवाल भी...

AAP का वह नेता जिसकी राज्यसभा से राज्यों तक धमक, केजरीवाल भी फिदा

Published on

नई दिल्ली

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र की पढ़ाई और फिर सीए जैसा प्रतिष्ठित पेशा, 23 साल के किसी युवक के लिए इतनी सफलता संतुष्टि का भाव देने के लिए काफी है। लेकिन तभी भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली में हुए अन्ना आंदोलन ने इस युवक को एक नई धारा की ओर मोड़ दिया, उसके लिए जीवन की कुछ और सफलताएं इंतजार में थीं। एक दशक पहले वॉलंटियर के रूप में अरविंद केजरीवाल के साथ टीम में शामिल हुए राघव चड्ढा आज उनके सबसे भरोसेमंद रणनीतिकारों में शामिल हैं। यही वजह हैं कि पार्टी उन्हें सबसे मुश्किल टास्क सौंपती है अब तक वह हर जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने में सफल भी रहे हैं।

महज 34 साल की उम्र में संसद के उच्च सदन का सदस्य बन चुके राघव चड्ढा को पार्टी ने अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे बड़े गढ़ गुजरात में सह प्रभारी बनाकर एक नई जिम्मेदारी दी है। इससे पहले पंजाब में भी राघव ने सह प्रभारी के रूप में काम किया और दिल्ली के बाहर पहली बार किसी राज्य में आप की सरकार बनवाने में उनकी भूमिक अहम मानी जाती है। पहले दिल्ली और फिर पंजाब में राघव चड्ढा ने एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई तो पार्टी में भी अपना कद अब काफी ऊंचा हो चुका है।

2015 में ‘आप’ के प्रवक्ता बनाए गए राघव चड्ढा टीवी के भी जानेमाने चेहरा हैं। वह पार्टी को कई आर्थिक और कानूनी मसलों पर सलाह देते रहे हैं। कभी पार्टी में सहयोगियों की ओर से ‘चॉकलेट ब्यॉय’ कहे जाने वाले चड्ढा पार्टी के उन नेताओं में शामिल हैं, जो शुरुआत से अब तक अरविंद केजरीवाल के गुड बुक में बने हुए हैं। राघव चड्ढा की पार्टी में पहली पंक्ति के नेताओं में गिनती होती है और माना जाता है कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के वह बेहद भरोसेमंद हैं।

केजरीवाल ने जो भी काम सौंपा राघव ने पूरे लगन के साथ उसे निभाया। अब गुजरात में भी सह प्रभारी बनाए जाने के बाद चड्ढा ने कहा कि वह अपनी ‘जान की बाजी’ लगा देंगे। गुजरात में ‘आप’ काफी आक्रामक तरीके से प्रचार में जुट गई है। इतना ही नहीं भाजपा और कांग्रेस से पहले ही पार्टी ने एक तरफ जहां करीब दो दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली, रोजगार, महिलाओं को आर्थिक सहायता जैसे कई वादों के साथ जनता के बीच पार्टी को एक विकल्प के रूप में पेश किया है।

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...