11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबीजेपी का 'मिशन बिहार' तैयार, लालू वाले दांव से ही महागठबंधन को...

बीजेपी का ‘मिशन बिहार’ तैयार, लालू वाले दांव से ही महागठबंधन को चुनौती देंगे शाह!

Published on

पटना/पूर्णिया

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर बीजेपी के हमले तेज होते जा रहे हैं। बिहार में कानून व्यवस्था से लेकर भ्रष्टाचार समेत अलग-अलग मुद्दों पर पार्टी सरकार को घेर रही है। अब पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद बीजेपी के ‘मिशन बिहार’ को धार देने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। अमित शाह आगामी 23 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वो पूर्णिया और किशनगंज जिलों का दौरा करेंगे। 23 सितंबर को शाह पूर्णिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेश की सत्ताधारी जेडीयू-आरजेडी पर सीधा अटैक करेंगे। यही नहीं दिग्गज बीजेपी नेता इस दौरे पर महागठबंधन को लालू यादव वाले दांव से चुनौती देंगे।

अमित शाह के सीमांचल दौरे की ये है रणनीति
दरअसल, बीजेपी लगातार कहती रही है कि सीमांचल के किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। इन इलाकों में मुस्लिम आबादी में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा। बिहार में एनडीए सरकार के दौरान भूमि सुधार मंत्री रहते रामसूरत राय ने भी कहा था कि पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में एक विशेष समुदाय के स्थानीय लोगों की ओर से बाहरी लोगों का घुसपैठ कराया जा रहा। अब माना जा रहा कि अमित शाह के दौरे पर ये मुद्दा फिर उठ सकता है।

लालू के MY फैक्टर पर ऐसे बीजेपी को करेंगे मजबूत
ये माना जाता है कि लालू यादव की पार्टी आरजेडी की सबसे बड़ी ताकत है M-Y (मुस्लिम-यादव) फैक्टर। मुस्लिम-यादव वोट बैंक के जरिए आरजेडी विपक्षी पार्टियों के सामने दावेदारी पेश करती रही है। वहीं हालिया एमएलसी चुनाव में तेजस्वी ने अपने फैसलों से चौंकाया है। उन्होंने जिस तरह से सवर्ण समुदाय पर दांव खेला था उसका फायदा भी पार्टी को हुआ था। अब हालात बदले हैं आरजेडी-जेडीयू संग सरकार में है। ऐसा माना जा रहा कि अमित शाह भी लालू की पार्टी के उसी दांव को आजमाएंगे। अमित शाह सीमांचल दौरे पर मुस्लिम-यादव (M-Y) से अलग अन्य वोटरों पर फोकस करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि किसी तरह से दूसरी जातियों को बीजेपी के पाले में ला सकें।

पूर्णिया-किशनगंज में शाह के दौरे पर चढ़ा सियासी पारा
ऐसी चर्चा है कि पार्टी ने इसके लिए तैयारी शुरू भी कर दी है। वहीं खुद अमित शाह अपने इस दौरे पर पूर्णिया और आसपास के जिलों और मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें वो पार्टी को मजबूत करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। यही नहीं किशनगंज जिले में बीजेपी की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। एक एमएलसी को छोड़ दें तो यहां से न तो बीजेपी का कोई विधायक है और न ही कोई सांसद है। किशनगंज जिले की 4 विधानसभा सीटों में 3 पर आरजेडी (दो AIMIM विधायक) और एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।

बीजेपी के ‘मिशन बिहार’ को सफल बनाने की कवायद
2019 लोकसभा चुनावों में मोदी की जबरदस्त लहर के बावजूद भी किशनगंज लोकसभा सीट कांग्रेस के डॉ. मोहम्मद जावेद ने जीती थी। पूरे बिहार में महागठबंधन की एकमात्र जीती हुई लोकसभा सीट किशनगंज ही थी। ऐसे में बीजेपी नेतृत्व ने पूरी रणनीति के तहत अमित शाह को सीमांचल के दौरे पर उतारने का फैसला लिया है। हालांकि, शाह के दौरे पर खुद सीएम नीतीश कुमार से लेकर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह तक टिप्पणी कर चुके हैं। नीतीश कुमार ने कहा था कि ये तो कोशिश में लगे ही न रहते हैं कि अलग-अलग धर्मों के बीच कुछ हो जाए। हमलोग एक हैं। आपस में कभी भी हिंदू हों मुस्लिम हों या किसी संप्रदाय के लोग हों किसी तरह का आपसी विवाद नहीं होना चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...