11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यसपना चौधरी पुलिस कस्‍टडी से रिहा, कोर्ट ने इस शर्त पर निरस्‍त...

सपना चौधरी पुलिस कस्‍टडी से रिहा, कोर्ट ने इस शर्त पर निरस्‍त किया गैर जमानती वॉरंट

Published on

लखनऊ

मशहूर डांसर सपना चौधरी सोमवार को लखनऊ की एक अदालत के सामने पेश हुईं जहां उन्‍हें पुलिस ने कस्‍टडी में ले लिया। हालांकि, बाद में कोर्ट से वॉरंट वापसी का आदेश जारी होने के बाद उन्‍हें कस्‍टडी से रिहा कर दिया गया। इसके बाद सपना चौधरी वापस चली गईं। अब उन्‍हें अगली तारीख पर 30 सितंबर को कोर्ट में पेश होना होगा।

सपना चौधरी के खिलाफ विश्‍वास हनन, धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। यह पूरा मामला 13 अक्‍टूबर 2018 को लखनऊ के आशियाना में सपना चौधरी के एक कार्यक्रम से संबंधित है। इस दिन सपना चौधरी का एक शो होना था। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन टिकटों की बिक्री भी हुई लेकिन सपना चौधरी शो में नहीं पहुंचीं और न ही आयोजकों ने दर्शकों के टिकट वापस किए।

इस पर फिरोज खान नाम के एक शख्‍स ने सपना चौधरी समेत छह लोगों के खिलाफ 14 अक्‍टूबर 2018 को आशियाना थाने में केस दर्ज करवाया था। इसी मामले में सपना चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी हुआ था। सपना चौधरी ने सोमवार को कोर्ट को आश्‍वासन दिया कि वह हर तारीख पर कोर्ट में पेश होकर सहयोग करेंगी, इसी के बाद कोर्ट ने वॉरंट वापसी का आदेश दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...