7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेल'धोनी-कोहली को पूजना बंद करें...', हीरो कल्चर पर गौतम गंभीर की दो...

‘धोनी-कोहली को पूजना बंद करें…’, हीरो कल्चर पर गौतम गंभीर की दो टूक

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और मौजूदा कमेंटेटर गौतम गंभीर ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट में हीरो कल्चर पर सवाल खड़े किए हैं. गौतम का कहना है कि भारतीय क्रिकेट फैन्स को हीरो की पूजा करना बंद करना चाहिए, वरना यह क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं होगा. गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि ड्रेसिंग रूम में कोई मॉन्स्टर तैयार ना करें, सिर्फ भारतीय क्रिकेट को ही असली मॉन्स्टर रहने दें.

गौतम गंभीर बोले कि जब आप किसी को पूजना शुरू कर देते हैं, तो उनके साथ के मौजूद कई खिलाड़ी वहीं पर खत्म हो जाते हैं और आगे नहीं बढ़ पाते हैं. पहले महेंद्र सिंह धोनी थे और अब विराट कोहली हैं. गौतम ने कहा कि जब विराट कोहली ने टी-20 मैच में शतक जड़ा तब किसी ने भी भुवनेश्वर कुमार के उसे शानदार स्पेल की बात नहीं की.

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि कमेंट्री में मैं इकलौता था जिसने बार-बार इसका जिक्र किया कि चार ओवर में चार रन देकर 5 विकेट लेना आसान नहीं है. भारत को हीरो की पूजा करने से बाहर निकलना होगा, आपको सिर्फ भारतीय क्रिकेट को ही बड़ा मानना होगा. जब सवाल हुआ कि यह कल्चर कैसे शुरू हुआ, तब गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर भड़क गए.

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से इस तरह की चीज़ें शुरू होती हैं, जहां सबसे फेक फैन्स मौजूद हैं. यहां सिर्फ इसी आधार पर आपको जज किया जाता है कि आपके फॉलोवर्स की संख्या कितनी है. गौतम बोले कि 1983 में जब भारत ने वर्ल्डकप जीता, तब कपिल देव के साथ ऐसा हुआ. उसके बाद 2007, 2011 वर्ल्डकप में भी ऐसा ही हुआ और कप्तान को ही सबकुछ मान लिया गया.

आपको बता दें कि गौतम गंभीर कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं और बार-बार किसी एक व्यक्ति को ही हीरो मानने पर अपनी नाराज़गी व्यक्त कर चुके हैं. 2011 वर्ल्डकप के लिए भी बार-बार महेंद्र सिंह धोनी की फाइनल में खेली गई पारी को क्रेडिट मिलने पर भी गौतम गंभीर ने कई बार आपत्ति जताई है और कहा है कि वह पूरी तरह से एक टीम एफर्ट ही था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...