15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीतिक्लियर है! शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सामने भी होगा...

क्लियर है! शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सामने भी होगा अनुभवी दमदार कैंडिडेट

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव इस बार दिलचस्प होने वाला है। पिछले दो दशक में यह पहली बार है जब गैर-गांधी परिवार से दमदार कैंडिडेट खड़े होने वाले हैं। जी हां, पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की दावेदारी लगभग कन्फर्म है। सोमवार को उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा से अवगत कराया। सोनिया ने उनसे कहा है कि इस चुनाव में कई उम्मीदवारों का खड़ा होना पार्टी के लिए बेहतर है और इसमें उनकी भूमिका तटस्थ रहेगी। सूत्रों ने यह भी बताया है कि इस मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने उन अटकलों को भी खारिज किया कि इस चुनाव में पार्टी की ओर से कोई ‘आधिकारिक उम्मीदवार’ होगा। शाम होते-होते जयपुर से खबर आई कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी दावेदारी पेश करने वाले हैं। उनके नामांकन की तारीख भी तैरने लगी है।

गहलोत को लेकर दो अलग दावे
सूत्रों से छनकर आई खबरों में कहा जा रहा है कि गहलोत 26 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उधर गहलोत के करीबियों की तरफ अलग संदेश देने की कोशिश की गई है। राजस्थान सीएम के करीबियों का कहना है कि वह खुद कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की बजाय राहुल गांधी को राजी करने की कोशिश में लगे हैं। उनका कहना है कि सीएम गहलोत सोनिया और राहुल गांधी के वफादार सिपाही रहे हैं।

कांग्रेस बोली, कोई भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र
उधर, थरूर की सोनिया से मुलाकात को लेकर कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि कोई भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है और यही पार्टी नेतृत्व का लगातार रुख रहा है। पार्टी ने संदेश दिया है कि चुनाव लड़ने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। लोकसभा सदस्य थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात ऐसे समय की है जब हाल ही में उन्होंने ऐसे संकेत दिए कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

थरूर के मन की बात सुन क्या बोलीं सोनिया
सूत्रों ने बताया कि लोकसभा सदस्य थरूर सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ जाकर उनसे मिले और उन्हें बताया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। सूत्रों ने यह जानकारी भी दी कि थरूर द्वारा अपनी भावना प्रकट किए जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि कई उम्मीदवारों का चुनाव लड़ना पार्टी के लिए बेहतर है और उनकी भूमिका इस चुनाव में तटस्थ रहेगी।माना जा रहा है कि सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद थरूर जल्द ही चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा के बारे में घोषणा कर सकते हैं।

थरूर के ट्वीट से मिल गए थे संकेत
उधर, थरूर ने सोमवार को उस ऑनलाइन याचिका की पैरवी की जिसमें पार्टी के युवा सदस्यों ने सुधारों की मांग की और कहा है कि अध्यक्ष पद के हर उम्मीदवार को यह संकल्प लेना चाहिए कि निर्वाचित होने पर वह ‘उदयपुर नवसंकल्प’ को पूरी तरह लागू करेगा। थरूर ने ट्विटर पर यह याचिका साझा की और कहा कि अब तक इस पर 650 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं उस याचिका का स्वागत करता हूं जिसे कांग्रेस के युवा सदस्यों का एक समूह प्रसारित कर रहा है। इसमें पार्टी के भीतर रचनात्मक सुधारों की मांग की गई है। इस पर 650 से अधिक लोगों ने अब तक हस्ताक्षर किए हैं। मैं इसकी पैरवी करके खुश हूं।’इस ऑनलाइन याचिका में कहा गया है, ‘कांग्रेस के सदस्य के तौर पर हमारी यह इच्छा है कि पार्टी को इस तरह मजबूत किया जाए कि उसमें हमारे राष्ट्र की आशाओं और आकांक्षाओं की झलक मिले।’

उदयपुर नवसंकल्प में क्या है
इसमें यह भी कहा गया है, ‘हम कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार से अपील करते हैं कि वह यह संकल्प ले कि ब्लॉक कमेटी से लेकर कांग्रेस कार्य समिति तक, पार्टी के सभी सदस्यों को वह साथ लेकर चलेगा और पदभार ग्रहण करने के 100 दिनों के भीतर उदयपुर नवसंकल्प को पूरी तरह लागू करेगा।’ कांग्रेस ने उदयपुर में मई महीने में हुए चिंतन शिविर के बाद ‘उदयपुर नवसंकल्प’ जारी किया था जिसमें पार्टी के संगठन में कई सुधार सुझाए गए थे। इनमें ‘एक व्यक्ति, एक पद’ और ‘एक परिवार, एक टिकट’ की व्यवस्था की बातें प्रमुख हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...