12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष! मंझधार में पतवार संभालने की बात कर...

राहुल गांधी बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष! मंझधार में पतवार संभालने की बात कर दिया क्या संदेश

Published on

नई दिल्ली

क्या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में उतरेंगे और पार्टी की कमान संभालेंगे? राहुल गांधी ने सोमवार शाम को फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है, उससे यह कयास लग रहे हैं। केरल में एक जगह नाव चलाते हुए राहुल गांधी ने पतवार अपने हाथ में ले रखी है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘जब नाव बीच मंझधार में फंस जाए, तब पतवार अपने हाथ में लेनी ही पड़ती है। न रुकेंगे, न झुकेंगे, भारत जोड़ेंगे।’ उनके इस कैप्शन को कांग्रेस के हालात और उनके अध्यक्ष बनने के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालांकि अब तक वह अध्यक्ष बनने से इनकार ही करते आए हैं, जबकि कांग्रेस में लगातार यह मांग उठती रही है कि वही नेतृत्व करें।

ऐसे में उनके इस कैप्शन को लेकर चर्चा है कि क्या बीच मंझधार में फंसने की बात उन्होंने कांग्रेस के हालात को लेकर कही है। वहीं पतवार हाथ में लेने की बात को उनके नेतृत्व स्वीकारने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि इसे लेकर अभी कयास ही लग रहे हैं क्योंकि अब तक राहुल गांधी ने खुलकर अध्यक्ष के चुनाव में उतरने को लेकर कुछ नहीं कहा है। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने पिछले दिनों अध्यक्ष से जुड़े सवाल को लेकर कहा था कि समय आने पर ही पता चलेगा कि कौन अध्यक्ष बनेगा। उन्होंने कहा था कि हमारे मन में कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

गौरतलब है कि अब तक कई राज्यों से कांग्रेस समितियों ने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से अपील की है कि वे अध्यक्ष की जिम्मेदारी स्वीकार करें। तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, बिहार समेत कई राज्यों में कांग्रेस यूनिटों ने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से मांग की है कि वे पद संभालें। गौरतलब है कि चर्चाएं इस बात को लेकर भी हैं कि अध्यक्ष पद के चुनाव में गांधी परिवार के समर्थन से अशोक गहलोत उतर सकते हैं और उन्हें शशि थरूर से चुनौती मिल सकती है। हालांकि राहुल गांधी खुद मैदान में उतरे तो फिर स्थिति बदल सकती है और नतीजे एकतरफा हो सकते हैं।

क्या है कांग्रेस अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया
पार्टी में चुनाव के लिए 24 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 30 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। खास बात है कि कांग्रेस ने लंबे समय बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC में भी चुनाव का ऐलान कर दिया है।

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...