5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबात करने के लिए घर बुलाया, फिर DMK वार्ड मेंबर को महिला...

बात करने के लिए घर बुलाया, फिर DMK वार्ड मेंबर को महिला ने मार डाला

Published on

श्रीपेरंबुदुर,

तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के वार्ड मेंबर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मामला नादुवीरापट्टू गांव का है. दरअसल. डीएमके वार्ड मेंबर सतीश को अवैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायतें बार-बार मिल रही थीं. सतीश ने इसे लेकर लोकेश्वरी उर्फ ​​एस्तेर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया.

सतीश ने पुलिस को बताया कि लोकेश्वरी राज्य द्वारा संचालित TASMAC की दुकान से शराब खरीद कर उसे अपने घर ले जाती थी. फिर ब्लैक में लोगों को बेचती थी. सतीश ने लोकेश्वीरी को कई बार वार्निंग भी दी. लेकिन वह फिर भी शराब बेचती रही.

इसके बाद सतीश ने लोकेश्वरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिससे लोकेश्वरी का अवैध शराब का धंधा बंद हो गया. आमदनी ना होने से लोकेश्वरी इतनी गुस्साई कि उसने बात करने के बहाने सतीश को घर बुलाया. जैसे ही सतीश उसके घर पहुंचा, लोकेश्वरी ने उसके सिर पर धारधार दरांती से हमला कर दिया.

हमले से सतीश की मौके पर ही मौत हो गई. लोकेश्वरी ने सतीश के शव को अपने ही घर के बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गई. पड़ोसियों ने जब सतीश के शव को वहां पड़े देखा तो तुरंत सोमंगलम पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

सतीश के परिजनों ने बताया कि लोकेश्वरी ने उसे बातचीत करने के लिए घर बुलाया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी लोकेश्वरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...