5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यममता ही बता सकती हैं सियासी मायने, बंगाल सीएम के 'मोदी का...

ममता ही बता सकती हैं सियासी मायने, बंगाल सीएम के ‘मोदी का हाथ नहीं’ बयान पर बोले सौगत रॉय

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ नहीं है। उन्होंने बीजेपी के कुछ नेताओं पर आरोप लगाया कि वे ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं। ममता के बदले मिजाज और इस बयान को लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय से जब इस मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि केवल पार्टी प्रमुख ही उनके बयान के राजनीतिक मायने की व्याख्या कर पाएंगी।

बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें कहा गया है कि सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि सीबीआई और ईडी की छापेमारी पीएम मोदी के निर्देश पर नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल भाजपा नेताओं की ओर से करवाई जा रही है। सौगत रॉय ने कहा, ‘केवल ममता बता सकती हैं कि उनके उस बयान का राजनीतिक महत्व क्या है जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग नहीं कर रहे हैं।’

अमित शाह पर निशाना
ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही विपक्षी नेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग के लिए केंद्र पर निशाना साधा। सोमवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं किया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को दोषी ठहराया, जो अमित शाह के अधीन आता है।

विधानसभा में एक बहस को संबोधित करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों की ज्यादतियों के खिलाफ सोमवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘व्यापारी देश छोड़कर भाग रहे हैं। वे डर और ईडी के दुरुपयोग के कारण भाग रहे हैं। और सीबीआई … मेरा मानना है कि मोदी ने ऐसा नहीं किया है। आप में से बहुत से लोग नहीं जानते कि सीबीआई अब पीएमओ को रिपोर्ट नहीं करती है। यह गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है। कुछ भाजपा नेता साजिश कर रहे हैं और वे अकसर निजाम पैलेस के पास जाते हैं।’

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चल रही जांच
प्रस्ताव को 189 मतों से पारित किया गया जबकि 64 विधायकों ने इस कदम का विरोध किया। पश्चिम बंगाल सरकार का यह कदम ईडी के ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चल रही जांच के बीच आया है। अभिषेक के खिलाफ कोयला घोटाले के सिलसिले में जांच चल रही है। वह पार्टी नेता और सांसद भी हैं।

गैस गुब्बारे की तरह बीजेपी
ममता ने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था, ‘आप (भाजपा) 2024 में जाएंगे। जो गैस के गुब्बारे की तरह उड़ रहे हैं, वे समझेंगे।’ उन्होंने उन नेताओं पर छापेमारी नहीं करने के लिए भी केंद्र की खिंचाई की, जो पहले विपक्ष में थे, लेकिन भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार को बिना बताए वे सुबह तीन बजे एजेंसियां भेज रहे हैं।’ममता बनर्जी ने कहा, ‘आपकी पार्टी में गए नेताओं के आवासों पर कितने छापे मारे गए हैं?’ उन्होंने आगे भाजपा को उनके परिवार के खिलाफ धन के दुरुपयोग के एक भी आरोप को साबित करने की चुनौती दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...