4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यराहुल की No पर राजस्थान में हलचल : रात में गहलोत की...

राहुल की No पर राजस्थान में हलचल : रात में गहलोत की बैठक, सुबह सोनिया से मिलने दिल्ली आ रहे

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को दिल्ली में होंगे। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने की संभावना है। इससे पहले आज सीएम गहलोत ने कांग्रेस विधायकों की देर रात बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत कांग्रसे अध्यक्ष पद के लिए अपनी फील्डिंग जमा रहे हैं। कल बुधवार को दिल्ली में मुलाकात के बाद अशोक गहलोत, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की अध्यक्ष पद के लिए ‘नो’ के बाद अशोक गहलोत उन्हें मनाने के लिए जाएंगे। अगर राहुल गांधी नहीं मानते हैं तो फिर 26 सितंबर को अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर देंगे।

गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष पद का उम्मीदवार माना जा रहा है। कांग्रेस के सूत्रों ने इस बारे में संभावना जताई है। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। वह इसे छोड़ कर दिल्ली नहीं लौटेंगे। अभी यह यात्रा केरल में पहुंची हुई है। 29 सितंबर को यह कर्नाटक में पहुंच जाएगी। राहुल गांधी नहीं चाहते कि जो माहौल बन रहा है, उसे अध्यक्ष पद के लिए छोड़कर वापस दिल्ली जाएं क्योंकि राहुल गांधी पहले ही अध्यक्ष पद के लिए इनकार कर चुके हैं।

दिल्ली के लिए कांग्रेस के सामने गहलोत ने रखी शर्त
इधर अशोक गहलोत भी राजस्थान छोड़कर दिल्ली जाने के इच्छुक नहीं है। सूत्रों ने कहा कि गहलोत दिल्ली जाने के लिए इच्छुक नहीं हैं। गहलोत नहीं चाहते कि उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट को मुख्यमंत्री का पद दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक, गहलोत बार-बार राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मना रहे हैं। अगर राहुल गांधी नहीं मानते हैं तो गहलोत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे लेकिन एक शर्त के साथ। सूत्रों के मुताबिक, गहलोत ने तभी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे जब उन्हें यह भरोसा दिया जाएगा कि सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाया जाएगा। बल्कि सीपी जोशी को गहलोत के बाद मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

नामांकन की आखिरी तारीख है 30 सितंबर
बता दें, कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

सोनिया ने वेगुगोपाल को फोन कर राजस्थान के मुद्दे पर की बात
इधर सोनिया गांधी ने मंगलवार को केसी वेणुगोपाल को फोन किया और राजस्थान के मुद्दों पर विस्तार से बात की। कांग्रेस महासचिव, संगठन केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि चुनाव लड़ने के बारे में फैसला राहुल गांधी को करना है। एक हफ्ते के भीतर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। वेणुगोपाल ने कहा, ‘मेरे पास पार्टी का कुछ काम बाकी था इसलिए मैं सोनिया गांधी जी से मिलने आया था।’ उन्होंने कहा कि राज्य में प्रस्ताव पारित करना पार्टी कार्यकर्ताओं का विशेषाधिकार है क्योंकि हर कार्यकर्ता चाहता है कि राहुल, पार्टी का अध्यक्ष बने। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के बाद से वेणुगोपाल मौजूद थे।

कोई भी लड़ सकता है पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव: कांग्रेस
कांग्रेस ने मंगलवार को दोहराया कि कोई भी पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकता है क्योंकि यह एक लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया है और नेतृत्व से किसी सहमति की आवश्यकता नहीं है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘पूरी पार्टी भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में लगी हुई है। फिर भी यह दोहराना महत्वपूर्ण है कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने के लिए किसी भी सदस्य का स्वागत है। यह एक लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...