4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यइलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्र ने लगाई फांसी, पीआरओ बोलीं- अवैध...

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्र ने लगाई फांसी, पीआरओ बोलीं- अवैध रूप से रह रहा था

Published on

प्रयागराज,

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर हंगामा बरपा हुआ है. दो दिनों से छात्र लगातार उग्र प्रदर्शन कर बढ़ाई गई फीस वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इस बीच मंगलवार शाम को तारा चंद हॉस्टल के कमरे में एक छात्र ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. छात्र के आत्महत्या करने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सैकड़ों छात्र हॉस्टल के बाहर इकट्ठा हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. छात्र के इस कदम को फीस वृद्धि से जोड़कर देख रहे थे.

फीस वृद्धि से मामले का कोई संबंध नहीं
हालांकि, विश्वविद्यालय की पीआरओ जया कपूर ने साफ कहा है कि ये छात्र विश्वविद्यालय का नहीं था. वह अवैध तरीके से हॉस्टल में रहता था और फीस वृद्धि से इसका कोई संबंध नहीं है. मौके पर पहुंचे एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा ने भी बताया कि मृतक विश्वविद्यालय का छात्र नहीं है.

हॉस्टल में एक छात्र के फांसी लगाने की खबर जैसे ही मिली, सैकड़ों छात्र ताराचंद हॉस्टल के बाहर इकट्ठा हो गए. पुलिस को घटना की सूचना दी गई, तो मौके पर कर्नलगंज पुलिस के साथ अन्य थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई और स्थिति को संभाला.

आत्महत्या का कारण पता नहीं
मृतक छात्र का नाम आशुतोष तिवारी है और वह हमीरपुर के मौदहा का रहने वाला था. वह कुलभास्कर डिग्री कॉलेज से एमए कर रहा था. वह ताराचंद हॉस्टल के कमरा नंबर 208 में रहता था. उसने अज्ञात कारणों से पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही मृतक छात्र के घर वालों को सूचना भी दे दी गई है. फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस को मौके से कोई सोसाइड नोट भी नहीं मिला है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...