4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'पात्रा चॉल घोटाले में सीधे तौर से जुड़े थे संजय राउत', ईडी...

‘पात्रा चॉल घोटाले में सीधे तौर से जुड़े थे संजय राउत’, ईडी की चार्जशीट में खुलासा

Published on

मुंबई,

शिवसेना सांसद संजय राजाराम राउत पात्रा चॉल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवीण राउत के जरिए सीधे तौर पर शामिल थे. ईडी ने कोर्ट में दाखिल अपनी चार्जशीट में यह दावा किया है. चार्जशीट के मुताबिक 2006-07 के दौरान संजय राउत ने तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री की अध्यक्षता में पात्रा चॉल के पुनर्विकास को लेकर पूर्व सीएम की अध्यक्षता में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के अफसरों और अन्य लोगों के साथ कई बैठकों में भाग लिया था.

इसके बाद, मामले में आरोपी राकेश वधावन को मेसर्स गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पात्रा चॉल परियोजना के पुनर्विकास के लिए लाया गया. संजय राउत ने नियंत्रण करने के लिए गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक के रूप में प्रवीण राउत को अपने प्रॉक्सी और विश्वासपात्र के रूप में शामिल किया.

FSI को 1034 करोड़ में बेच दिए थे फ्लैट्स
ईडी की चार्जशीट के मुताबिक सोसाइटी और MHADA के साथ किए गए समझौते के अनुसार उन्हें 672 किरायेदारों का पुनर्वास कर सभी के लिए 767 वर्ग फुट के फ्लैट का निर्माण करना था. इसके लिए MHADA को 111467.82 वर्ग मीटर का एक क्षेत्र दिया गया था. बदले में जमीन पर मुफ्त बिक्री घटक विकसित करने और थर्ड पार्टी के खरीदारों को फ्लैट बेचने का हकदार था.

हालांकि, गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने अपना दायित्व पूरा करने से पहले एफएसआई को बेच दिया. FSI को GACPL (गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा थर्ड पार्टी डेवलपर्स को 1034 करोड़ रुपये में बेचा गया था.

संपत्तियों के खरीदने-बेचने की प्रक्रिया में शमिल थे राउत
ईडी की चार्जशीट के मुताबिक जांच में यह भी पता चला कि संजय राउत के प्रॉक्सी प्रवीण राउत को एचडीआईएल से उनके बैंक खाते में 112 करोड़, जिसे बाद में संपत्ति खरीदने, व्यावसायिक इकाई, परिवार के सदस्यों आदि के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया. इस प्रकार, संजय राउत अवैध तरीके से आय प्राप्त करने और संपत्ति के अधिग्रहण के लिए हस्तांतरण और अन्य संस्थाओं को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया में शामिल थे.

बताया गया कि 1039.79 करोड़ रुपये अपराध की आय का उपयोग किसी खास उद्देश्य के लिए नहीं किया गया था और इसे एचडीआईएल और समूह कंपनियों के विभिन्न खातों में भेजने के बाद निकाल लिया गया था.

राउत ने कैश में खरीदीं कई संपत्तियां
जांच में पता चला कि संजय राउत ने किहिम, अलीबाग में जमीन की खरीद में नकदी का इस्तेमाल किया है, जिसकी पुष्टि कुछ विक्रेताओं ने की है. यह नकद राशि आरोपी राकेश वधावन, सारंग वधावन और प्रवीण राउत द्वारा डायवर्ट की गई अपराध की आय से हासिल हुई थी. इसी दौरान संजय राउत ने इसी रकम से अपनी पत्नी के नाम पर संपत्ति ली थी, जिनमें 3686 वर्ग मीटर भूमि के 10 पार्सल और दादर में एक फ्लैट भी शामिल हैं.

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए संजय
पात्रा चॉल घोटाले मामले में मंगलवार को ईडी की विस्तृत चार्जशीट के बाद कोर्ट ने संजय राउत की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया है. इससे पहले भी उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ाया गया था. कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट के आधार पर ही यह फैसला लिया है.

ईडी नोटिस भेजे तो जांच के लिए तैयार: सुप्रिया
एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने संयज राउत के खिलाफ चार्जशीट को लेकर कहा कि क्या चार्जशीट में शरद पवार का नाम आया है? अगर बीजेपी विधायक अतुल भाटखलकर जांच की मांग कर रहे हैं तो मैं उनकी मांग का स्वागत करती हूं. पहले ईडी कुछ नोटिस जारी करे, लेकिन कुछ दस्तावेज लीक हो रहे हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...