5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यसहारनपुर के जंगल में लटके मिले 11वीं की छात्रा और टीचर के...

सहारनपुर के जंगल में लटके मिले 11वीं की छात्रा और टीचर के शव, हॉरर किलिंग की आशंका

Published on

सहारनपुर

बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मोहंड के जंगल में पेड़ पर नाबालिक लड़की और एक युवक का फंदे पर लटका सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। उनकी शिनाख्त नागल थाना क्षेत्र के इंटर कॉलेज में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा और उसी स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक के रूप में हुई है। दोनों 17 दिन से गायब थे। छात्रा के पिता ने अध्यापक के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों की तलाश में लगी थी। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस सभी पहलुओं से जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली की मोहंड से शाकुंभरी देवी जाने वाले रास्‍ते पर स्थित जंगल में एक पेड़ पर दो शव लटके हुए मिले हैं। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। मृतकों की शिनाख्त नागल थाना के एक गांव निवासी 17 वर्षीय 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा व इसी स्कूल के अध्यापक रसूलपुर खेड़ी निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई। मृतका के परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान की। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसएसपी ने कहा कि सभी पहलुओं से की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि तीन सितंबर की रात वीरेंद्र और नाबालिक छात्रा गायब हो गए। लड़की के पिता ने नागल थाने में वीरेंद्र के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी। एसओजी को भी लगाया गया था, लेकिन वह नहीं मिले थे। मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल मोहंड में एक लड़की और एक युवक का शव लटका हुआ है। दोनों के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया गया था।मृतको के पास ना तो कोई सुसाइड नोट और ना अन्य सामान मिला है। एसएसपी ने कहा कि सभी पहलुओं से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...