5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबहन की शादी में बिका घर, शोहरत मिलते ही 10 गुना पैसा...

बहन की शादी में बिका घर, शोहरत मिलते ही 10 गुना पैसा देकर फिर खरीदा… ऐसे थे गजोधर भैया

Published on

कानपुर,

अपनी कॉमेडी से सबको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाले राजू श्रीवास्तव नहीं रहे. लंबी बीमारी के बाद आज एम्स में उनका निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने पर 10 अगस्त को उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. पिछले 41 दिनों से वो कोमा जैसी स्थिति में थे. उन्हें होश में लाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टर अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो सके. राजू के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लग गया है.

राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद कानपुर में उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई है. पड़ोसी ने राजू श्रीवास्तव को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जो अपने परिवार के लिए हर मुश्किल वक्त पर संघर्ष करता रहा. स्थानीय लोग बताते हैं कि कैसे आर्थिक तंगी के कारण राजू की बहन की शादी के लिए पैसे का इंतजाम करने के लिए पिता को घर बेचना पड़ा और किराये के घर में शिफ्ट होना पड़ा, लेकिन शोहरत मिलने के बाद राजू ने 10 गुना कीमत देकर घर फिर से खरीदा था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की बहन की शादी के लिए घर तीन लाख में बिक गया लेकिन जब राजू श्रीवास्तव को सफलता मिली तो उन्होंने वही घर 28-30 लाख में खरीद लिया और यहीं रहने लगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि ढाई महीने पहले राजू श्रीवास्तव यहां एक पारिवारिक समारोह के लिए आए थे, जहां उन्होंने कुछ स्थानीय लोगों की आर्थिक मदद की थी. पड़ोसी कहते हैं कि राजू जब भी घर आते तो मिठाई जरूर लेकर आते थे.

गौरतलब है कि बीमारी से 42 दिनों की लंबी जंग राजू श्रीवास्तव हार गए. महज 58 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली. 10 अगस्त को जिम में कसरत के दौरान सीने में दर्द की वजह से राजू बेहोश हो गए थे. बेहोशी की हालत में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव की बीमारी की खबर फैलते ही चाहने वाले पूजा और प्रार्थना में जुट गए थे. शहर-शहर राजू के लिए यज्ञ, हवन और जाप हो रहे थे, लेकिन ना दवा काम आई और ना दुआ.

अपने पीछे आंसुओं का सैलाब छोड़कर चले गए गजोधर भैया. पिछले 42 दिन में एम्स में राजू श्रीवास्तव को बचाने और होश में लाने की हरसंभव कोशिश की गई. लेकिन दिक्कत ये हो रही थी कि उनके मस्तिष्क में ऑक्‍सीजन नहीं पहुंच रही थी, वो लगातार कोमा जैसी स्थिति में थे, बेहोशी की हालत में एम्स लाए जाने के बाद सीपीआर की मदद से उन्हें किसी तरह होश में लाया गया था. इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और आर्टरीज में 2 स्टेंट भी डाले गए, लेकिन राजू की तबीयत में सुधार नहीं आया और वो बेहोश ही रहे.

स्टैंडअप कॉमेडी और बॉलीवुड सितारों की मिमिक्री से राजू श्रीवास्तव लोगों को हंसा-हंसा कर लोट कर देते थे. कॉमेडी में उनका गजोघर भैया वाला अवतार काफी लोकप्रिय हुआ था. स्टैंड अप कॉमेडी और मिमिक्री शोज के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया और अपने अंदाज से सबको दीवाना बना लिया. बेशक राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी गुदगुदाने वाली हमारे बीच बनी रहेगी.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...