जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के संकेत दिए है। सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा क पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। हाईकमान ने सबकुछ दिया है। पिछले 40 साल से 50 साल से पदों पर ही हूं। मेरे लिए अब कोई पद इंपोर्टेंट नहीं है। मेरा बस चलें तो सभी पद छोड़ दूं। मेरे लिए ये है कि किस प्रकार से मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मुझे या जो जिम्मेदारी मुझे लेनी चाहिए। वो मैं निभाऊंगा। कांग्रेस मजबूत कैसे हो। ये अब देश वासियों को चिंता होने लगी है। कांग्रेस पार्टी प्रतिपक्ष के रूप में मजबूत होनी चाहिए। उस माहौल में हम लोग चल रहे हैं, तो हम जो फैसला करेंगे वो फैसले करेंगे कि हमारे हर फैसले से कांग्रेस मजबूत हो, ये मेरा ध्येय है।
