24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलस्मृति मंधाना बल्ले से लगा रहीं आग, चूर-चूर किया मिताली राज का...

स्मृति मंधाना बल्ले से लगा रहीं आग, चूर-चूर किया मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

Published on

कैंटरबरी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसका दूसरा मुकाबला कैंटरबरी में खेला जा रहा है। भारत ने स्मृति मंधाना की तूफानी पारी की मदद से सीरीज का पहला मैच अपने नाम किया था। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और शेफाली वर्मा सस्ते में आउट हो गईं। दूसरे विकेट के लिए स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया के बीच अर्धशकतीय साझेदारी हुई।

मंधाना के तीन हजार रन पूरे
स्मृति मंधाना ने इस मुकाबले के दौरान वनडे क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वह महिला वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज और वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर ऐसा कर चुकी हैं। इस मुकाबले में वह 51 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी पारी में 4 चौके और एक छक्का शामिल था।

मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्मृति मंधाना ने अपनी 76वीं वनडे पारी में तीन हजार रन पूरे किए। उन्होंने सबसे तेज 3 हजार रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 88 पारियों में यह आंकड़ा पार किया। 2013 में भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाली स्मृति के 76 मैच में 3023 रन हो गए हैं। उन्होंने ये रन 43.18 की औसत से बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं।

कौन हैं मंधाना से आगे
22 महिला खिलाड़ियों के पास 3000 से अधिक एकदिवसीय रन हैं, लेकिन सिर्फ बेलिंडा क्लार्क (62 पारियों) और मेग लैनिंग (64 पारियों) ने ही यहां तक पहुंचने के लिए मंधाना से कम पारियां ली हैं। पुरुष क्रिकेट में भारत के लिए शिखर धवन ने 72 और विराट कोहली ने 75 पारियों में तीन हजार रन पूरे किए थे। वर्ल्ड रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है। उन्होंने सिर्फ 57 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...