11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यनरेंद्र मोदी को फंसाना चाहती थीं तीस्ता, SIT के आरोपपत्र में दावा

नरेंद्र मोदी को फंसाना चाहती थीं तीस्ता, SIT के आरोपपत्र में दावा

Published on

अहमदाबाद

तीस्ता सीतलवाड़ और दो अन्य के खिलाफ विशेष जांच दल (SIT) ने अहमदाबाद की कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है। चार्जशीट में तीस्ता पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गयाहै कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने की गहरी साजिश रची गई थी। इसमें तीस्ता के अलावा पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट और आरबी श्रीकुमार शामिल थे। ये तीनों ही चाहते थे कि नरेंद्र मोदी को जेल हो। अहमदाबाद सेशन कोर्ट में एसआईटी ने 100 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया है।

मौत की सजा दिलाने के लिए झूठे सबूत
आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 194 (मौत की सजा दिलाने के लिए दोषसिद्धि के इरादे से झूठे सबूत देना या गढ़ना) और 218 (लोक सेवक द्वारा लोगों को सजा से बचाने के इरादे से गलत जानकारी दर्ज करना) समेत अन्य प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोप लगाए गए हैं कि तत्कालीन मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए वकीलों की फौज को काम पर लगाया गया था। फर्जी दस्तावेज बनाए गए और काल्पनिक कहानियों पर पीड़ितों के साइन कराए गए। जो लोग तीस्ता का साथ देने को तैयार नहीं होते थे उन्हें धमकाया भी जाता था। पूर्व आईपीएस आरबी श्रीकुमार ने भी एक गवाह को धमकी दी थी।

चार्जशीट में कहा गया है कि तीस्ता कांग्रेस के साथ मिलकर काम करती थी और राहत शिविरों में जाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती थीं । वह पीड़ितों को मामला राज्य से बाहर की कोर्ट में ले जाने के लिए उकसाती थीं। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि पीड़ितों के नाम पर उन्होंने चंदा इकट्ठा किया। तीस्ता और संजीव भट्ट आपस में संपर्क में थे। वे चाहते थे कि तत्कालीन मुख्यमंत्री की राजनीतिक पारी खत्म कर दी जाए।

जून के अंतिम सप्ताह में गिरफ्तार सीतलवाड़ को उच्चतम न्यायालय के दो सितंबर के आदेश के बाद अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था। वहीं, श्रीकुमार इस मामले में जेल में बंद हैं जबकि तीसरा आरोपी भट्ट पालनपुर की जेल में है, जहां वह हिरासत में मौत के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

पूर्व आईपीएस को बनाया गया गवाह
जांच अधिकारी एवं सहायक पुलिस आयुक्त बी.वी. सोलंकी ने कहा कि यहां मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व आईपीएस अधिकारी से वकील बने राहुल शर्मा को भी इस मामले में गवाह बनाया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...