11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यछेड़खानी के चलते की थी चप्पल से पिटाई, आरोपी ने महिला की...

छेड़खानी के चलते की थी चप्पल से पिटाई, आरोपी ने महिला की धारदार हथियार से की हत्‍या

Published on

महोबा

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक महिला को घर में धावा बोलकर धारदार हथियार से काट डाला गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अर्से पहले मृतका ने आरोपी को थाने में चप्पलों से पिटाई की थी जिससे बदले की आग में इसने घटना को अंजाम दे डाला।

महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के अतरारमाफ गांव निवासी राजाबाई (50) के पति हरिलाल की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। ये महिला अपने अपने दो पुत्र अरविन्द और सोनू के साथ घर में रहती है। पिछले दिनों दोनों बेटे खेत चले गए थे तभी रात में घर में राजाबाई को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना पाते ही दोनों बेटे मौके पर आए और वारदात की जानकारी थाने में दी। हत्या की खबर पाते ही थानेदार, सीओ और एसपी घटनास्थल पहुंचे। घटना की जांच करते हुये परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

छेडख़ानी पर थाने में महिला ने की थी चप्पलों से पिटाई
मृतका के पुत्रों ने पुलिस को बताया कि अर्से पहले पड़ोस के ही नीरज कुशवाहा ने मां से छेडख़ानी की थी। जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। बताया कि थाने के अंदर नीरज को देखते ही मां ने उसे चप्पलों से पीटा था। तब उसने देख लेने की धमकी दी थी। परिजनों ने बताया कि चप्पलों से पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपी ने मां की हत्या की है।

एसपी सुधा सिंह ने मीडिया को बताया कि हत्या की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...