20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedदीवाली से पहले आ गया बंपर मौका! सोने की कीमत 7 महीने...

दीवाली से पहले आ गया बंपर मौका! सोने की कीमत 7 महीने में सबसे कम

Published on

नई दिल्ली

सोने में निवेश करने का अच्छा मौका है। अमेरिकी फेड रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी की है। इससे डॉलर इंडेक्स 20 महीने के हाई पर पहुंच गया है। डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। भारत में भी इन बहुमूल्य धातुओं की कीमत में गिरावट आई है। सोना सात महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। MCX पर शुरुआती कारोबार में सोना 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 49,321 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। यह इसका सात महीने का न्यूनतम स्तर है। चांदी भी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 57,059 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

ग्लोबल मार्केट्स में सोने की कीमत में एक फीसदी गिरावट आई है और यह 1,656.97 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड कर रहा था। अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरों में 75 बेसिस अंक की बढ़ोतरी की है। साथ ही आगे भी इसमें बढ़ोतरी का संकेत दिया है। इससे डॉलर और बॉन्ड यील्ड में तेजी आई है। टू ईयर यूएस ट्रेजरी यील्ड भी चार परसेंट से ऊपर चला गया जो 2007 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। डॉलर इंडेक्स भी दो दशक के हाई पर पहुंच गया। इससे दूसरे करेंसीज के निवेशकों के लिए सोना खरीदना ज्यादा महंगा हो गया है।

आगे क्या रहेगी कीमत
सोने को महंगाई के खिलाफ हेज के रूप में देखा जाता है लेकिन महंगाई रोकने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी से बुलियन की अहमियत कम हो गई है। चांदी की स्पॉट कीमत में भी 1.7 फीसदी गिरावट आई है और यह 19.26 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड कर रही है। जानकारों का कहना है कि अगर डॉलर में तेजी बनी रहती है तो इससे सोने पर असर पड़ेगा। इसका सपोर्ट 49,040-48880 रुपये और रेसिसटेंस 49,610, 49,760 रुपये है।

इससे पहले बुधवार को राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 152 रुपये की बढ़त के साथ 49,871 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट आने से सोने में बढ़त देखने को मिली। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,719 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 333 रुपये की तेजी के साथ 57,406 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,073 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Latest articles

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

पार्किंग को लेकर विवाद के बाद घर में घुसे हमलावर, महिला और बेटी के साथ मारपीट

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में पार्किंग के मामूली विवाद ने खूनी...

जिम में निवेश के नाम पर 32 लाख की ठगी, तीन साल बाद ऐशबाग पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में एक जालसाज द्वारा जिम व्यवसाय में निवेश का...

इंजीनियरिंग छात्रा से धोखाधड़ी और शोषण, मुस्लिम संगठन ने आरोपियों के खिलाफ खोला मोर्चा

भोपाल। राजधानी में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ नाम बदलकर दोस्ती करने, शारीरिक शोषण...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...