15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलरिंग में दुश्मनों को हराने वाला स्टार बॉक्सर घर में हारा, भाई...

रिंग में दुश्मनों को हराने वाला स्टार बॉक्सर घर में हारा, भाई ने की हत्या

Published on

मिशिगन,

अमेरिका के स्टार बॉक्सर इसियाह जोन्स ने रिंग में अपने बड़े से बड़े दुश्मन को भी धूल चटाई है. जोन्स के सामने आने से बड़े-बड़े बॉक्सर भी कांपते थे. मगर क्या पता था कि रिंग में दुश्मनों को हराने वाला 28 साल का बॉक्सर अपने ही घर में मात खा जाएगा.इसियाह जोन्स को उसके भाई ने ही मौत के घाट उतार दिया. इस स्टार बॉक्सर की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुई. जोन्स को उनके ही भाई ने गोली मार दी. यह घटना सोमवार शाम की है, जब अपने ही शहर मिशिगन के डेट्रॉइट में बहस के बाद भाई ने ही जोन्स को गोली मारी थी.

पुलिस को खबर मिली थी कि पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही 28 साल के भाई को गोली मार दी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, तब पता चला कि यह टॉप स्टार बॉक्सर इसियाह जोन्स है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जोन्स के निधन के बाद बॉक्सिंग वर्ल्ड गमगीन है. सोशल मीडिया पर दिग्गजों और फैन्स ने दुख जताया है.

28 साल के जोन्स एक उभरते हुए स्टार बॉक्सर थे
सबसे बड़ी बात है कि जोन्स एक उभरते हुए स्टार बॉक्सर थे और उनकी उम्र महज 28 साल थी. उनके सामने काफी करियर था. इतनी छोटी उम्र में दुनिया छोड़ना बॉक्सिंग वर्ल्ड के लिए एक बड़ा नुकसान है. फैन्स को भी बड़ा झटका लगा है. DAZN के बॉक्सिंग संवाददाता कोरी एर्डमैन ने कहा कि मिडिलवेट इसियाह जोन्स की हत्या कर दी गई. ये बेहद ही दुख पहुंचाने वाली खबर मिली है.

जोन्स ने जुलाई में खेला था अपना आखिरी मैच
इसियाह जोन्स ने 2016 के नेशनल गोल्डन ग्लव्स जीते थे. इसके बाद भी उन्होंने रोशॉन और केनेथ रॉस के मार्गदर्शन में अपने शुरुआती आठ प्रोफेशनल मैचों में जीत हासिल की थी. इस दौरान वह अपने पीक दौर में थे, लेकिन इसके बाद उनकी परफॉर्मेंस में कुछ गिरावट देखने को मिली थी. उन्होंने कई मैच हारे थे. जोन्स ने अपना आखिरी मैच जुलाई में एंड्रयू मर्फी के खिलाफ खेला था.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...