14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यसपा से जुदा हुईं अपना दल कमेरावादी की राहें, अपने सिंबल पर...

सपा से जुदा हुईं अपना दल कमेरावादी की राहें, अपने सिंबल पर लड़ेगी निकाय चुनाव

Published on

वाराणसी,

उत्तर प्रदेश में अगामी नगर निकाय चुनावों से पहले ही समाजवादी पार्टी को झटका लगा है. कारण, सपा के सहयोगी अपना दल कमेरावादी ने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वाराणसी में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में ये फैसला लिया गया है. दरअसल, अपना दल कमेरावादी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ा था. इस दौरान अपना दल कमेरावादी पार्टी की नेता पल्लवी पटेल ने सपा के ही सिंबल पर कौशंबी की सिराधू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. यहां से उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हराया था.

वाराणसी में चली दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक
बता दें कि वाराणसी में अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया. गुरुवार को दल ने कैंटोंमेंट स्थित मल्टीपरपज ग्राउंड के मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया. यहां अगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में दल के मजबूती से लड़ने ऐलान किया गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वाराणसी का सांसद कैसा हो, डॉ पल्लवी पटेल जैसा हो” नारे लगाकर नए राजनीतिक संकेत दिए.

1995 में हुई थी अपना दल की स्थापना
गौरतलब है कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल ने अपना दल की स्थापना नवंबर 1995 में की थी. वर्ष 2009 में एक हादसे में डॉ पटेल का निधन हो गया था. इसके बाद पार्टी की कमान उनकी पत्‍नी कृष्णा पटेल ने संभाली और 2014 में बीजेपी के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा. हालांकि बाद में कृष्णा पटेल की बेटी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल विवाद होने के बाद अलग हो गईं और अपना दल दो हिस्सों में बंट गया. अपना दल (सोनेलाल) का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल करती हैं, जिनके दल को उत्तर प्रदेश में राज्‍य स्‍तरीय दल की हाल ही में निर्वाचन आयोग ने मान्यता दी है. वहीं अपना दल कमेरावादी में कृष्णा पटेल और उनकी छोटी बेटी पल्ली पटेल हैं.

Latest articles

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

भोपाल राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते...

मध्य प्रदेश में मौसम का तांडव: 14 जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी से फसलों को भारी नुकसान, जनजीवन प्रभावित

भोपाल मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की सक्रियता के चलते मौसम ने...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...