15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलटी20 WC के लिए नहीं मिला इस प्लेयर को चांस, अब गेंद...

टी20 WC के लिए नहीं मिला इस प्लेयर को चांस, अब गेंद से मचाई तबाही

Published on

नई दिल्ली,

संजू सैमसन की कप्तानी में इंडिया-ए ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है. गुरुवार (22 सितंबर) को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने सात विकेट से शानदार जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारत-ए ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का अगला मुकाबला 25 सितंबर (रविवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाएगा.

कुलदीप-शार्दुल की तूफानी बॉलिंग
पहले मुकाबले में इंडिया-ए टीम की जीत के हीरो शार्दुल ठाकुर रहे, जिन्होंने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 8.2 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए. तीन विकेट लेकर दूसरे फास्ट बॉलर कुलदीप सेन ने भी शार्दुल का बखूबी साथ दिया. दोनों की तूफानी बॉलिंग का यह नतीजा रहा कि न्यूजीलैंड-ए टीम 40.2 ओवर में 167 रनों पर सिमट गई.

शार्दुल ठाकुर ने न्यूजीलैंड-ए की पारी के तीसरे ओवर में ओपनर चाड बोज को बोल्ड किया. इसके बाद डेन क्लीवर, रॉबर्ट ओडोनेल और माइक रिपॉन को आउट कर किवी टीम की कमर तोड़ दी. न्यूजीलैंड-ए के लिए माइकल रिपॉन ने सबसे ज्यादा 61 और जो वॉकर ने 36 रनों की पारी खेली.

रजत-संजू ने की बढ़िया बैटिंग
जवाब में भारत-ए टीम ने महज 31.5 ओवर में ही तीन विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर सात चौके की मदद से नाबाद 45 रन बनाए. वहीं ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 41 रनों और राहुल त्रिपाठी ने 31 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान संजू सैमसन तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद लौटे.

शार्दुल को वर्ल्ड कप के लिए नहीं मिला है चांस
शार्दुल ठाकुर को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था. यहां तक कि उन्हें स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर भी टीम में जगह नहीं मिली. 30 साल के शार्दुल ठाकुर ने अबतक अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. शार्दुल बॉलिंग के साथ ही अपनी उपयोगी बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं.

शार्दुल ने भारत के लिए खेले हैं कुल 57 मैच
शार्दुल ने भारत के लिए अबतक आठ टेस्ट, 24 वनडे और 25 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान शार्दुल ने टेस्ट में 27, वनडे इंटरनेशनल में 36 और टी20 इंटरनेशनल में 33 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा ठाकुर ने आईपीएल में भी 75 मैच खेले हैं और 28.54 की औसत और 18.90 के स्ट्राइक रेट से 82 विकेट लिए हैं. आखिरी बार शार्दुल जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले महीने आयोजित वनडे सीरीज में भारत के लिए खेलते दिखाई दिए थे.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...