14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यठाकरे परिवार के लिए क्यों अहम शिवाजी पार्क, 50 साल में पहली...

ठाकरे परिवार के लिए क्यों अहम शिवाजी पार्क, 50 साल में पहली बार झटका

Published on

मुंबई

बीएमसी ने शिवसेना के दोनों गुटों को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करने कि इजाज़त नहीं दी है। रैली को लेकर उद्धव और एकनाथ शिंदे गुट में खींचतान चल रही थी। 50 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि शिवसेना को यहां रैली करने से रोक दिया गया है। 56 साल से यहां दशहरा रैली होती आई है। हालांकि बीएमसी के इस फैसले के बाद उद्धव और एकनाथ शिंदे गुट के बीच तनातनी और बढ़ सकती है। बता दें कि शिवाजी पार्क और दशहरा रैली दोनों ही ठाकरे परिवार के लिए बेहद अहम है। दो पीढ़ियों से यह परिवार दशहरा रैली का आयोजन कर रहा है।

शिवाजी पार्क से शिवसेना का पुराना रिश्ता
शिवसेना का शिवाजी पार्क से बेहद पुराना और भावनात्मक रिश्ता है। पार्टी सुप्रीमो बाल ठाकरे ने जब शिवसेना की स्थापना की थी तो पहली बार अक्टूबर 1966 में दशहरा रैली का आयोजन किया था। यह एक तरह से शिवसेना का आरंभिक सम्मेलन था जिससे जनता और पार्टी के बीच एक संबंध स्थापित हुआ। बाल ठाकरे के पिता जी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रबोधनकर केशव सीताराम ठाकरे भी दशहरे पर उत्सव का आयोजन किया करते थे। इसके बाद इसी ग्राउंड में बाल ठाकरे और फिर उद्धव ठाकरे भी रैली का आयोजन करने लगे। पहली बार जब शिवसेना-भाजपा की सरकार बनी थी तब भी इसी मैदान में शपथ ग्रहण हुआ था। इसके बाद महाविकास अघाड़ी सरकार का भी शपथ ग्रहण यहीं कराया गया। बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार भी 2012 में इसी मैदान में किया गया था।

शिवसेना को क्या है उम्मीद
बुधवार को उद्धव ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया था कि जनसभा शिवाजी पार्क में ही होगी। पार्टी शिंदे को अपनी ताकत दिखाना चाहती थी। हालांकि शिवसेना नेता ने यह भी स्वीकार किया कि वे किसी वैकल्पिक जगह की तलाश कर रहे हैं। पूर्व मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब ने कहा कि अभी वे हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि हाई कोर्ट हमें शिवाजी पार्क में रैली करने की इजाज़त देगा।

एक अन्य नेता ने कहा कि 99.9 प्रतिशत पक्का है कि हाई कोर्ट उद्धव ठाकरे के पक्ष में फैसला सुनाएगा क्योंकि इसपर उनका प्राकृतिक हक है। उन्होंने कहा, हमने परमिशन के लिए भी पहले आवेदन किया था। एक नेता ने यह भी कहा कि अगर हाई कोर्ट हमें परमिशन नहीं देता है तो हमें संवेदना भी मिलेगी। बता दें कि करोना काल के दौरान वैसे भी दशहरा रैली नहीं हो रही थी। 2019 के बाद पहली बार यहां बड़ी जनसभा की योजना बनाई गई थी।

क्या है पार्क का इतिहास
28 एकड़ के इस पार्क का नाम पहले माहिम पार्क हुआ करता था। बाद में 1927 में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर इसका नाम रख दिया गया। सचिन तेंडुलकर के लिए भी यह पार्क बहुत मायने रखता है। रमाकांत आचरेकर यहीं सचिन तेंडुलकर को क्रिकेट सिखाते थे।

 

Latest articles

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

भोपाल राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते...

मध्य प्रदेश में मौसम का तांडव: 14 जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी से फसलों को भारी नुकसान, जनजीवन प्रभावित

भोपाल मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की सक्रियता के चलते मौसम ने...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...