14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यभारी बारिश की चेतावनी, नोएडा समेत UP के इन जिलों में बंद...

भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा समेत UP के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से लोग बेहाल हैं। सड़कों पर जलजमाव से यातायात मुश्किल में है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी भारी बारिश का अंदेशा जताया है। इसको ध्यान में रखते हुए नोएडा समेत प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। अलीगढ़, कानपुर, सीतापुर, बहराइच, उन्नाव और राजधानी लखनऊ में भी जिलाधिकारियों ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

दरअसल, एनसीआर तथा यूपी के कई इलाकों धारासार बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है। बारिश के कारण कई जगहों पर हुए हादसों में लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ा है। इसके अलावा सड़कों और गलियों में जलजमाव से आवाजाही में भी काफी मुश्किलें हो रही हैं। इसे देखते हुए नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गुरुवार को आदेश जारी किया है कि जिले के सभी बोर्ड के कक्षा 8 तक के स्कूल शुक्रवार यानी कि 23 सितंबर को बंद रहेंगे।

इसके अलावा अलीगढ़ में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल अगले दो दिनों यानी कि 24 सितंबर तक बंद रखने के आदेश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने दिए हैं। उन्नाव में भारी बारिश के कारण 8वीं तक के स्कूल अगले आदेश तक के लिए बंद रखने को कहा गया है। सीतापुर के डीएम अनुज सिंह ने भी 12वीं तक के स्कूलों को दो दिनों तक के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। लखनऊ के कमिश्नर रोशन जैकब ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने को कहा है।

कानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक राम किशोर ने भारी बारिश को देखते हुए 23 सितंबर को जिले में 1 से 12वीं तक के स्कूलों को बंद करवा दिया है। बारिश की चेतावनी को देखते हुए आगरा प्रशासन ने भी 12वीं तक के स्कूलों को 23 और 24 सितंबर को बंद रखने को कहा है। मैनपुरी में 8वीं तक के स्कूल दो दिन बंद रहेंगे। फिरोजाबाद में भी बारिश के कारण एक से लेकर 8वीं तक के स्कूलों में शुक्रवार को एक दिन का अवकाश रहेगा।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...