8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिराहुल ने एक न सुनी, गहलोत सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे, पार्टी अध्यक्ष...

राहुल ने एक न सुनी, गहलोत सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे, पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की तस्वीर अब लगभग साफ होती दिख रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पहले के स्टैंड पर कायम हैं और यह बात राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी क्लियर कर दी है। अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से इस पद के लिए अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने कहा कि इस बार गांधी परिवार के बाहर की ही अध्यक्ष होगा। अशोक गहलोत जल्दी ही नामांकन दाखिल करेंगे और यह भी तय हो गया है कि वो अब राजस्थान सीएम की कुर्सी छोडेंगे।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यह तय है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही नामांकन दाखिल करने के लिए दिन तय करूंगा। अशोक गहलोत ने कहा कि विपक्ष को मजबूत होने की जरूरत है। अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने के फैसले के साथ ही अब राजस्थान में गद्दी कौन संभालेगा इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनना लगभग तय है। अशोक गहलोत के बयान के बाद अब किसी को इस पर संदेह नहीं है। साथ ही यह भी साफ हो गया कि चुनाव भी होगा। अशोक गहलोत की ओर से कुछ दिन पहले ही कहा गया था कि वो आखरी बार राहुल गांधी को मनाने की कोशिश करेंगे। यह बात उन्होंने विधायक दल की बैठक में भी कही थी। कल से अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो रहा है और अब अशोक गहलोत का नॉमिनेशन तय है।

अधिसूचना जारी होने के बाद अब नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...