9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यएकनाथ शिंदे की कुर्सी पर बैठे दिखे बेटे! NCP ने पूछा- क्या...

एकनाथ शिंदे की कुर्सी पर बैठे दिखे बेटे! NCP ने पूछा- क्या आप सुपर CM बन गए?

Published on

मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे पर अपने पिता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए निर्धार‍ित कुर्सी पर बैठने का आरोप लगाया। हालांक‍ि कल्याण से सांसद श्रीकांत ने यह कहते हुए आलोचना को खारिज कर दिया कि तस्वीर उनके निजी आवास के कार्यालय में ली गई थी। एनसीपी प्रवक्ता महेश तापसे ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर का हवाला देते हुए एक बयान में कहा क‍ि क्या आप सुपर मुख्यमंत्री बन गए हैं? इस व्यवहार के लिए आपको लोगों से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि शिंदे एक कुर्सी पर बैठे हैं जिसके पीछे एक बोर्ड लगा है और उसपर लिखा है ‘महाराष्ट्र सरकार- मुख्यमंत्री’।

तस्‍वीर वायरल होने पर एनसीनी नेता ने पूछा क‍ि मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में कोई उनकी कुर्सी पर कैसे बैठ सकता है? अपनी प्रतिक्रिया में, श्रीकांत शिंदे ने कहा कि तस्वीर ठाणे में उनके निजी आवास और कार्यालय में ली गई थी। उन्होंने कहा क‍ि मुख्यमंत्री और मैं दोनों इस कार्यालय का उपयोग लोगों से मिलने और उनके मुद्दों को हल करने के लिए करते हैं। मैं मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास या कार्यालय में नहीं था। आधिकारिक बोर्ड को एक जगह से दूसरी जगह रखा जा सकता है और इसे मुख्यमंत्री की डिजिटल माध्यम से हुई बैठक के लिए वहां लाया गया था।”

’18 से 20 घंटे काम करते हैं मौजूदा सीएम’
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए श्रीकांत श‍िंदे ने यह भी कहा कि उनके पिता दिन में 18 से 20 घंटे काम करते हैं, और वह पहले के मुख्यमंत्रियों की तरह नहीं हैं जो एक ही स्थान पर बैठे रहते थे और वह यहां-वहां जाते रहते हैं। ठाकरे को कोरोना वायरस महामारी के दौरान मुख्यमंत्री रहते हुए मुश्किल से अपने घर से निकलने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...