24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलकोहली का कमबैक... पहले टपकाया कैच, फिर रॉकेट थ्रो से किया रनआउट

कोहली का कमबैक… पहले टपकाया कैच, फिर रॉकेट थ्रो से किया रनआउट

Published on

नई दिल्ली,

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है. बारिश की वजह से इस मैच को 8-8 ओवर का कर दिया गया है. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में ही झटका दे दिया. ऑस्ट्रेलिया की पारी के दूसरे ओवर में जब भारत की ओर से अक्षर पटेल बॉलिंग करने आए, तब तीसरी बॉल पर ही विराट कोहली ने कमाल की फील्डिंग करते हुए रनआउट कर दिया. ये तब हुआ जब विराट कोहली से पहली ही बॉल पर कैच छूटा था.

विराट कोहली की शानदार थ्रो ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को सिर्फ 5 रन के स्कोर पर चलता कर दिया. विराट कोहली इस दौरान मिड ऑन पर खड़े थे, उनके हाथ में बॉल गई और उन्होंने रॉकेट की रफ्तार से बॉल बॉलिंग एंड की तरफ फेंकी. अक्षर पटेल ने तुरंत बॉल पकड़ते ही हिट कर दिया.

बाउंड्री पर छूटा था कोहली से कैच
अक्षर पटेल के ओवर की पहली ही बॉल पर कैमरून ग्रीन ने बड़ा हिट खेला था, जो सीधा बाउंड्री के पास गया. लॉन्ग ऑन पर विराट कोहली फील्डिंग कर रहे थे, बॉल काफी दूर थी लेकिन वह दौड़कर उसके पास तक पहुंचे और आखिरी में कैच छूट गई और चौका चला गया.

हालांकि, मैदान गीला होने की वजह से भी ऐसा हुआ क्योंकि कोई भी प्लेयर ऐसी डाइव नहीं लगाना चाहेगा जिससे उसे चोट लगे क्योंकि आगे वर्ल्डकप भी है. हालांकि, कैच छूटने का ज्यादा बड़ा घाटा नहीं हुआ क्योंकि दो बॉल बाद ही कैमरून ग्रीन आउट हो गए. अक्षर पटेल के पहले ही ओवर में भारत को दो विकेट मिले थे. कैमरून ग्रीन के रनआउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज़ पर आए थे, ओवर के आखिरी ओवर में अक्षर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया और ऑस्ट्रेलिया को झटका दिया.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...