9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में 'PayCM' पोस्टर पर घमासान, हिरासत में लिए गए कांग्रेस के...

कर्नाटक में ‘PayCM’ पोस्टर पर घमासान, हिरासत में लिए गए कांग्रेस के बड़े नेता

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार और पार्टी के कई अन्य नेताओं को ‘PayCM’ अभियान के सिलसिले में शुक्रवार को बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए नेताओं में बीके हरिप्रसाद, प्रियांक खड़गे, रणदीप सिंह सुरजेवाला और अन्य नेता भी शामिल हैं। ये नेता बेंगलुरु में सीएम बसवराज बोम्मई के खिलाफ ‘पेसीएम’ के पोस्टर चिपका रहे थे। कांग्रेस का ‘PayCM’ अभियान सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं द्वारा बिल्डरों, ठेकेदारों और अन्य से 40 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोपों के बीच आया है।

कांग्रेस के दावों ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, कांग्रेस ने बेंगलुरु के पास नेलमंगला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में ‘पेसीएम’ के पोस्टर लगाए थे। कांग्रेस ने बाद में अपने पेसीएम अभियान की तस्वीरें मीडिया के साथ साझा कीं। इस मामले में बोम्मई के निर्देश पर जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के सोशल मीडिया दल के पूर्व प्रमुख बी आर नायडू को गिरफ्तार किया।

बेंगलुरु के कई हिस्सों में बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिन पर ‘पेसीएम’ लिखा हुआ था। शहर के मध्य क्षेत्र में दिखाई दिये ये पोस्टर ऑनलाइन भुगतान ऐप पेटीएम के विज्ञापनों से मिलते-जुलते थे। कांग्रेस के अभियान के तहत लगाये गये पोस्टर में बने क्यूआर कोड के बीच में बोम्मई के चेहरे की तस्वीर लगाते हुए लिखा गया था, “40 फीसदी यहां लिया जाता है।”

खबरों के अनुसार इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर लोग कांग्रेस द्वारा रिश्वतखोरी की शिकायतों के लिए हाल में शुरू की गयी ’40 प्रतिशत सरकार’ वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक सरकार ठेकेदारों को लोक निर्माण कार्यों के ठेके देने के लिए उनसे 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। कांग्रेस ने कुछ दिन पहले वेबसाइट शुरू की थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि प्रचार में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आज शाम संवाददाताओं से कहा, “अभियान पूरे राज्य में जारी रहेगा।” वहीं बोम्मई ने कांग्रेसी अभियान को एक “बुरी साजिश” बताते हुए कहा कि, “उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया है”। समाचार एजेंसी एएनआई ने उनके हवाले से कहा, “यह सब राजनीति से प्रेरित है। मैंने उन्हें सबूत पेश करने की चुनौती दी है। उनके (कांग्रेस) कार्यकाल के दौरान, कई घोटाले हुए, जिन पर गौर किया जाना चाहिए।”

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...