17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, T20I क्रिकेट में बनाया छक्कों का...

रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, T20I क्रिकेट में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हिटमैन रोहित शर्मा टी20आई क्रिकेट में सिक्सर किंग बन गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल किया। ये मैच गीले मैदान के कारण सिर्फ 8-8 ओवर का हुआ था, लेकिन रोहित ने पहला छक्का जड़ते ही कमाल कर दिया।

रोहित शर्मा ने जैसे ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ओवर की तीसरी गेंद पर पहला छक्का जड़ा तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया। मार्टिन गप्टिल के नाम 172 छक्के हैं, जबकि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला छक्का जड़ते हुए अपने छक्कों की संख्या को टी20आई क्रिकेट में 173 पर पहुंच दिया।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब रोहित पहले, मार्टिन गप्टिल दूसरे और क्रिस गेल तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 79 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं। वहीं, चौथे नंबर पर इंग्लैंड की टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का नाम है, जिन्होंने इस प्रारूप में 120 छक्के जड़े थे। इनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच 118 छक्कों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

वहीं, अगर बात इस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो इस मामले में भी रोहित शर्मा किंग बने हुए हैं। उन्होंने T20I क्रिकेट में 3600 से ज्यादा रन बनाए हैं। मेंस क्रिकेट में कोई भी क्रिकेटर 3600 से ज्यादा रन नहीं बना पाया है। विराट कोहली 3586 रन अब तक बना चुके हैं। लंबे समय से इन दोनों बल्लेबाजों में रेस लगी हुई है, जिसमें मार्टिन गप्टिल (3497) का भी नाम है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...