9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यगठबंधन टूटने से पहले शाह ने नीतीश को मनाने के लिए नहीं...

गठबंधन टूटने से पहले शाह ने नीतीश को मनाने के लिए नहीं सुनाने के लिए किया था फोन…

Published on

पटना

बिहार में अक्सर बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि आप अगर कह न सकें तो सुना जरूर डालिए। मतलब मुंह पर मत कहिए लेकिन दूर से ही इतनी जोर से कहिए कि आवाज कान तक पहुंच जाए। कुछ ऐसा ही बिहार की राजनीति में 7 अगस्त को हुआ था। ये तय हो गया था कि अब बीजेपी के साथ नीतीश की सरकार नहीं रहनेवाली, एक दो दिन में इतिश्री तय है। लेकिन नीतीश खुद कुछ नहीं कह रहे थे, बल्कि उनके बदले ललन सिंह पानी पी-पी कर बीजेपी को सुना रहे थे। मगर अगली तरफ जो नेता बैठा था वो भी ये जान रहा था कि होनेवाला क्या है। इसलिए उसने यानि अमित शाह ने सीधे नीतीश कुमार को फोन लगाया। जानिए क्या हुआ था 7 अगस्त को उस फोन कॉल में।

नीतीश को अमित शाह की कॉल
सूत्रों के मुताबिक 7 अगस्त को अमित शाह ने नीतीश को फोन लगाया था। सूत्रों ने कहा कि इस बारे में अमित शाह ने पूर्णिया में बीजेपी नेताओं को बताया कि उन्होंने नीतीश कुमार को कॉल लगाई थी। लेकिन ये कॉल मनाने के लिए नहीं की गई थी। ये फोन तो अमित शाह ने नीतीश को ये बताने के लिए किया था कि गठबंधन तोड़ते वक्त भी शुचिता का ध्यान रखें। बकौल अमित शाह उन्होंने नीतीश से कहा था कि ‘अगर जा रहे हैं तो शिष्टाचार निभा कर जाएं। जाने से पहले बीजेपी को ये जरूर बता दें कि वो अब NDA में नहीं हैं।’

नीतीश ने दिया था ये जवाब
अमित शाह के अनुसार नीतीश कुमार ने उनकी ये बात सुनते ही काटी और कहा कि सब गलत बात है, हम कहीं नहीं जा रहे। इस पर अमित शाह ने कहा कि फिर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह क्या बोल रहे हैं? तब नीतीश ने कहा कि उनकी (ललन सिंह) बातों को गंभीरता से न लें। यानि एक तरह से नीतीश कुमार ने अमित शाह को गफलत में रखने की कोशिश की। लेकिन बीजेपी का आलाकमान ये जान चुका था कि ‘तीर’ हाथ से निकल चुका है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...