21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलकोहली की ऐसी कौन सी नस पकड़ बैठे हैं एडम जम्पा, जो...

कोहली की ऐसी कौन सी नस पकड़ बैठे हैं एडम जम्पा, जो खेल ही नहीं पाते विराट

Published on

नई दिल्ली

भले ही विराट कोहली की गिनती दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में होती हो। वह विश्व के किसी भी मैदान पर रन बनाने की ताकत रखते हो। बड़े से बड़ा गेंदबाज भी उनके आगे दबाव में आ जाता हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के 30 साल के लेग स्पिनर के आगे वह पानी मांगते नजर आते हैं। वाइट बॉल फॉर्मेट में यह 8वां मौका था, जब कोहली एडम जम्पा के जाल में फंसे। एक तेज बॉल को फ्लिक शॉट मारने में विराट पूरी तरह चूक गए और अपना विकेट गंवा बैठे।

ऐसे हुए चारों खाने चित
पांचवें ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाने के बाद कोहली का कॉन्फिडेंस हाई था। इससे पहले भी वह एक चौका जमा चुके थे। 5 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे थे। जम्पा की दूसरी गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए मिडविकेट की ओर खेलना चाहा, लेकिन गेंद टर्न ही नहीं हुई और सीधे जाकर लेग स्टंप से जा टकराई।

पुराने दोस्त हैं विराट-जम्पा
वैसे भी विराट कोहली और एडम जम्पा पुराने दोस्त हैं। ऑस्ट्रेलियाई लेगी आईपीएल में विराट की टीम आरसीबी की ही ओर से खेलते थे। ऐसे में जम्पा ने कोहली को नेट्स पर खूब बॉल डाली हैं। दोनों एक-दूसरे की कमजोरी और ताकत को बखूबी पहचानते हैं, लेकिन 2020 के बाद से एडम आईपीएल नहीं खेल रहे हैं। साल 2022 के मेगा ऑक्शन में भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था।

6 विकेट से जीता भारत
कोहली के आउट होते ही अगली ही बॉल पर नए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी बिना खाता खोले चलते बने। अपने पिछले ओवर में केएल राहुल को भी बोल्ड करने वाले जम्पा ने दो ओवर के कोटा में 16 रन देते हुए तीन बेशकीमती विकेट निकाले। बावजूद इसके ऑस्ट्रेलिया को जीत नहीं दिला पाए। वर्षाबाधित मुकाबला 8-8 ओवर का खेला गया, जिसमें 91 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने चार गेंद रहते 6 विकेट से जीत हासिल की।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...