17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेल2 गेंदों में महफिल लूटने पर कार्तिक बोले- अरे सर, मैंने क्रेडिट...

2 गेंदों में महफिल लूटने पर कार्तिक बोले- अरे सर, मैंने क्रेडिट नहीं लिया

Published on

नागपुर,

टीम इंडिया के स्टार और अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में महफिल लूट ली. कार्तिक ने यह महफिल सिर्फ दो बॉल खेलकर लूटी है. बेस्ट फिनिशर का तमगा हासिल कर चुके कार्तिक ने आखिर में दो बॉल पर एक छक्का और एक चौका लगाकर टीम को मैच जिताया.

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार (23 सितंबर) को नागपुर में खेला गया. बारिश से बाधित इस मैच को 8-8 ओवर का किया गया. इसमें टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया.

इस तरह आखिर में कार्तिक ने मैच जिताया
बता दें कि मैच के आखिरी ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी. तब कार्तिक स्ट्राइक और रोहित शर्मा नॉनस्ट्राइक पर मौजूद थे. कार्तिक पिछले ओवर में ही क्रीज पर आए थे और एक भी बॉल नहीं खेली थी. आखिरी ओवर तेज गेंदबाज डेनियल सेम्स ने किया. इसमें कार्तिक ने पहली ही बॉल पर लेग साइड में छक्का जड़ दिया.

फिर 5 बॉल पर जब 3 रनों की जरूरत थी, तब ओवर की दूसरी ही बॉल पर कार्तिक ने डीप मिड विकेट की ओर चौका लगाया और टीम इंडिया को यह मैच जिता दिया. इस वक्त नॉनस्ट्राइक पर कप्तान रोहित शर्मा खड़े थे. कार्तिक के इस फिनिशर वाले अंदाज को करीब से देखकर रोहित गदगद हो गए और उन्होंने पास आकर कार्तिक को गले लगा लिया.

कार्तिक ने रोहित की तारीफ में पढ़े कसीदे
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्तिक से सवाल किया गया कि उन्होंने दो बॉल में ही महफिल लूट ली और पूरा क्रेडिट ले लिया. इस सवाल पर कार्तिक हंस पड़े और कहा, ‘अरे मैंने क्रेडिट कुछ नहीं लिया सर. रोहित शर्मा ने कमाल की बैटिंग की. मुझे तो आखिरी में दो बॉल मिली, तो मैंने जाकर यह ट्राई किया.’

कार्तिक ने कहा, ‘मेरा मानना है कि रोहित ने कमाल की बैटिंग की है. नई बॉल से उस विकेट पर वर्ल्ड क्लास बॉलर्स को वैसा शॉट्स खेलना आसान नहीं है. यह दिखाता है कि रोहित शर्मा क्यों इतना बड़ा प्लेयर है. ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट में बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में उनके जैसी क्षमता शायद ही किसी दूसरे प्लेयर में हो. यही चीज उन्हें स्पेशल बनाती है.

ऋषभ पंत को मैच खिलाने पर क्या बोले कार्तिक
ऋषभ पंत को मैच खिलाने को लेकर कार्तिक ने कहा, ‘आज हमें मैच में सिर्फ 4 ही गेंदबाजों की जरूरत थी, क्योंकि एक बॉलर दो से ज्यादा ओवर नहीं कर सकता था. फिर भी हमारे पास मैच में 5 गेंदबाज थे. हार्दिक पंड्या भी टीम में थे, जो वर्ल्ड क्लास बॉलर और ऑलराउंडर हैं.

उन्होंने कहा, ‘हार्दिक के प्लेइंग-11 में रहने से टीम का बैलेंस शानदार बनता है. आप एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज या गेंदबाज खिला सकते हैं. अक्षर पटेल ने भी शानदार काम किया है. उनसे भी टीम को बैलेंस मिलता है. यही वजह भी है कि ऋषभ पंत को मैच खिलाया.’

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...