9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यपायलट का बन रहा माहौल? क्यों विरोध का जोखिम नहीं उठाना चाहेगी...

पायलट का बन रहा माहौल? क्यों विरोध का जोखिम नहीं उठाना चाहेगी कांग्रेस

Published on

जयपुर

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अशोक गहलोत की उम्मीदावारी के साथ ही राजस्थान की गद्दी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम को लेकर अटकलों का दौर जारी है। हालांकि, पार्टी के नेताओं का कहना है कि वे आलाकमान की बात मानेंगे। यही बात गहलोत भी कर चुके हैं। आने वाले सियासी हालात को देखा जाए, तो कांग्रेस भी 2020 में बगावत कर चुके पायलट को नाराज न करना चाहे।

गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा कहते हैं कि अगल आलाकमान पायलट के नाम पर मुहर लगाती है, तो भी वह आदेश मानने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘हम पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ हैं। सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी जो भी फैसला लेंगी, हम सभी 6 उसका स्वागत करेंगे।’ गुढ़ा उन्हीं 6 विधायकों में शामिल हैं, जो बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आ गए थे।

उन्होंने कहा, ‘हम पार्टी के साथ हैं। फिर पायलट जी हों या भरोसी लाल जी को सोनिया जी तरफ से सीएम बनाया जाए। हम उनके साथ हैं।’ खास बात है कि एक और मुद्दे को लेकर चर्चाएं जारी हैं कि जब राजस्थान के अगले सीएम का फैसला किया जाएगा, तो ‘हाईकमान’ कौन होगा।

पायलट को क्यों नाराज नहीं करना चाहेगी कांग्रेस
पहली वजह, राजस्थान में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अगर दरकिनार किए जाने के बाद वह विरोध जाहिर करते हैं, तो पार्टी के लिए मुश्किल हो सकती है। दूसरी वजह, कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का एक अहम पड़ाव राजस्थान भी है। मध्य प्रदेश के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में पदयात्रा राज्य में प्रवेश करेगी और करीब 21 दिनों तक सफर करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि राहुल भी अक्टूबर-नवंबर में यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले राहुल इस मुद्दे को सुलझाना चाहेंगे।

साल 2020 में भी पायलट ने गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी। उस दौरान वह करीब 18 विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच गए थे। हालांकि, उनके प्रयास सफल तो नहीं हुए थे, लेकिन करीब महीने भर के लिए राजस्थान की सियासत में भूचाल आ गया था। गांधी परिवार के दखल देने के बाद मामला सुलझा था। नतीजा यह हुआ था कि पायलट को उपमुख्यमंत्री का पद गंवाना पड़ा था।

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...