9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यअंकिता की हत्या पर उबालः ऋषिकेश में BJP विधायक की गाड़ी तोड़ी,...

अंकिता की हत्या पर उबालः ऋषिकेश में BJP विधायक की गाड़ी तोड़ी, रिजॉर्ट भी फूंका

Published on

ऋषिकेश

उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। गुस्साए लोगों ने यमकेश्वर की बीजेपी विधायक रेणु बिष्ट की गाड़ी में तोड़फोड़ की। वहीं आरोपी के रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में स्थित फैक्ट्री में आगजनी हुई। एक दिन पहले ही आरोपी पुल्कित आर्य और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने पिटाई कर दी थी। अभी ऋषिकेश AIIMS में अंकिता की डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम चल रहा है। हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। धामी सरकार ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए आरोपी पुल्कित के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को बीजेपी से निकाल दिया है। इसके साथ ही अंकित आर्य से राज्यमंत्री का दर्जा छीन लिया गया है। उसे पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

ऋषिकेश के ऐम्स में अंकिता के पोस्टमॉर्टम के दौरान यमकेश्वर से भाजपा विधायक रेणु बिष्ट वहां पर पहुंचीं। लेकिन उन्हें जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और वापस जाने से नारे लगने लगे। इसी दौरान उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह से उन्हें बचाकर वहां से हटाया। इसी दौरान आरोपी पुल्कित आर्य के रिजॉर्ट के पीछे फैक्ट्री में आग भी लगा दी गई।

रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली अंकिता की चिला पावर हाउस नहर में ढकेल कर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। माना जा रहा है कि दोपहर बाद करीब 2 से 3 बजे के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ सकती है। अभी उसका पोस्टमार्टम ऋषिकेश एम्स में चल रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

ऐसा माना जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए यह साफ होगा कि हत्या नहर में फेंकने से पहले की गई थी या अंकिता की मौत डूबने से हुई है। साथ ही, पोस्टमार्टम में अंकिता की हत्या से पहले कोई अन्य बदसलूकी तो नहीं की गई थी। चिला पावर हाउस नहर से अंकिता भंडारी का शव बरामद किए जाने के बाद अब मामला और गंभीर हो गया है। आरोपियों की पूछताछ में जो भी मामले सामने आए, उसकी पुष्टि होती दिख रही है।

आरोपियों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि रिजॉर्ट से 18 सितंबर की रात चार लोग निकले थे। बाइक और स्कूटी से चारों चिला पावर हाउस तक गए थे। वहां शराब पीने के बाद पुलकित और अंकिता के बीच बहस होने लगी। पुलकित रिजॉर्ट के बारे में अंकिता पर बदनाम किए जाने का आरोप लगा रहा था। इसी पर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और अंकिता को उन्होंने नहर में धक्का दे दिया। पुलिस के सामने इन आरोपियों ने माना कि हमें गुस्सा आ गया था। नशे में हमें यह सूझा ही नहीं कि हम क्या कर रहे हैं। अंकिता हमारे साथ हाथापाई कर रही थी। इसमें हमने धक्का दिया तो वह नहर में गिर गई। पानी से निकालने के लिए वह चिल्लाती रही और वे लोग वहां से भाग खड़े हुए।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...