9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिआपके कार्यकर्ताओं ने मुस्लिमों को सताया है...भागवत के मस्जिद जाने पर दिग्विजय...

आपके कार्यकर्ताओं ने मुस्लिमों को सताया है…भागवत के मस्जिद जाने पर दिग्विजय का ‘हाथी दांत’ वाला तंज

Published on

नई दिल्ली

संघ प्रमुख मोहन भागवत के दो दिन पहले मस्जिद जाने की देशभर में काफी चर्चा है। भाजपा और संघ के लोग इसे सकारात्मक रुख के तौर पर ले रहे हैं तो विपक्ष इसे अलग तरीके से परिभाषित कर रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आज अखलाक, बिलकिस बानो का जिक्र करते हुए संघ पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘यदि अब मोहन भागवत जी आप अखलाक के परिवार से भी मिलें, बिलकिस बानो को भी न्याय दिलवाएं। बलात्कारियों का सम्मान करने वालों के खिलाफ बयान दें। जहां-जहां निर्दोष मुसलमानों को आपके कार्यकर्ताओं ने सताया है उनसे माफी मांगें। उन्हें न्याय दिलवाएं तो हमें भरोसा होगा कि RSS की सोच में फर्क आ रहा है। अन्यथा आपका मदरसा-मस्जिद जाना केवल दिखावा होगा।’

हाथी के दांत दिखाने के और…
दिग्विजय यहीं तक नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का भी कनेक्शन निकाल दिया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हमें बेहद प्रसन्नता है कि मोहन भागवत जी पर भारत जोड़ो यात्रा का इतना असर हुआ कि वह मस्जिद गए और मदरसा भी गए। यह देश सबका है। इसी भावना से अगर RSS काम करे तो हमें उनसे क्या आपत्ति होगी?’ आखिर में दिग्विजय ने तंज कसा, ‘यह कहावत है ना- हाथी के दांत दिखाने के और होते हैं और खाने के और होते हैं।’

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को एक मस्जिद और मदरसे का दौरा किया था। उन्होंने ऑल इडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख के साथ एक घंटे तक चर्चा की। बाद में इमाम संगठन के प्रमुख ने उन्हें ‘राष्ट्रपिता’ कहा, जिसकी खूब चर्चा हुई। RSS चीफ दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित एक मस्जिद में गए और उसके बाद उन्होंने उत्तरी दिल्ली के आजादपुर में मदरसा तजावीदुल कुरान का दौरा भी किया। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पहली बार सरसंघचालक ने किसी मदरसे का दौरा किया है।

भागवत ने मदरसे में बच्चों से बातें की थीं और उन्हें कुरान पढ़ते हुए सुना। बच्चों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिन्द’ के नारे भी लगाए। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ कहा तो भागवत ने तत्काल टोका और कहा कि देश में एक ही राष्ट्रपिता हैं और बाकी सभी भारत की संतानें हैं। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन भारत में इमामों का प्रतिनिधि संगठन है और दुनिया में इमामों का सबसे बड़ा सगठन होने का दावा करता है।

मुस्लिम बुद्धिजीवियों और मौलवियों के साथ भागवत की मुलाकात के सबंध में हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘सभी को संघ की विचारधारा का ज्ञान है और ये मुसलमान बुद्धिजीवी भागवत से मिल रहे हैं। उनका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।’ दरअसल, हाल में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और कारोबारी सईद शेरवानी के साथ RSS चीफ की मुलाकात हुई थी।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...