9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यUP : मुंबई में रहता था पति... मायके में महिला से 9...

UP : मुंबई में रहता था पति… मायके में महिला से 9 लोगों ने किया गैंगरेप, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

Published on

बस्ती

उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बस्ती में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है,जहां पर महिला ने आरोप लगाया कि मेरे साथ 9 लोगों ने गैंगरेप किया, इतना ही नहीं महिला का वीडियो बनाकर उसे एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड भी कर दिया। रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना जब महिला ने पुलिस को बताई तो पुलिस भी दंग रह गई।

‘बाथरूम में नहाते समय बुआ ने बनाया वीडियो’
दरअसल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर यह बताया है कि मेरा पति मुंबई में नौकरी करता है। पति के मुंबई रहने के दौरान वह अपने मायके,जो कि लखनऊ में स्थित है,वहां गई तो बाथरूम में नहाते समय महिला की बुआ ने उसका अश्लील वीडियो बना डाला।

इस अश्लील वीडियो को उसकी बुआ ने अपने भाई को दे दी, जिसके सहारे महिला के बड़े पिता ने उसका अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ यौन शोषण किया।इतना ही नहीं इस वीडियो को हथियार बनाकर उसे ब्लैकमेल कर बारी-बारी से उसके भाइयों समेत 9 लोगों ने रेप किया,सबसे बड़ी बात यह है कि इन दुष्कर्म आरोपियों में एक विदेशी भी शामिल है।

महिला को हुई जानकारी फिर दर्ज हुआ मुकदमा
हद तो तब हो गई जब महिला के साथ हुए इस घिनौने कार्य का इन लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल साइट पर अपलोड भी कर डाला, जिसके बाद महिला के साथ इन व्यक्तियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसकी जानकारी जब महिला को हुई,तो वह किसी तरह अपने ससुराल पहुंची और ससुराल वालों से अपनी आपबीती सुनाई।

अपनी पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी जैसे ही पति को हुई, वह मुंबई से फौरन बस्ती आ गया और उसकी पत्नी ने उससे रो-रोकर मायके में हुई हैवानियत को सिलसिलेवार ढंग से बताया।जिसके बाद उसके पति ने थाने में तहरीर दिया।फिलहाल पुरानी बस्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करना शुरू कर दी है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...