15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यआरोपी पुलकित ने अंकिता के दोस्त को भी किया था गुमराह, ऐसे...

आरोपी पुलकित ने अंकिता के दोस्त को भी किया था गुमराह, ऐसे हुआ खुलासा

Published on

ऋषिकेश,

उत्तराखंड की अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आया है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने परफेक्ट क्राइम को अंजाम देने की कोशिश की थी. आज तक के पास अंकिता के दोस्त पुष्प और पुलकित आर्य के बीच हुई बातचीत की ऑडियो है. इसमें सामने आया है कि पुष्प ने पुलकित आर्य को फोन कर पूछा था कि अंकिता कहां गायब हो गई है, अंकिता का फोन नहीं लग रहा है. इस बातचीत के दौरान पुलकित लगातार पुष्प को गुमराह कर रहा था.

पुष्प से बातचीत करने के दौरान पुलकित बोल रहा था कि हम लोग शाम को अंकिता के साथ निकले थे. ऋषिकेश में घूम रहे थे और रात 9 बजे रिजॉर्ट में वापस आ गए थे. अंकिता भी रिजॉर्ट में आई थी, इसके बाद अंकिता ने रात का खाना खाया था. सुबह वह कमरे में नहीं मिली, हम सभी उसे तलाश रहे हैं. इसके साथ ही पुलकित ने कहा कि मैंने अपना फोन अंकिता को पूरी रात के लिए दे दिया था. जबकि जांच में खुलासा हुआ था कि हत्याकांड के पहले अंकिता और अन्य आरोपियों के बीच झड़प के दौरान पुलकित का फोन नहर में गिर गया था.

‘अंकिता ने कहा था 8.30 बजे करेगी कॉल’
दरअसल, अंकिता जब पुलकित और बाकी 2 अन्य आरोपियों के साथ निकली थी, तब भी वह अपने दोस्त से बातचीत कर रही थी. अंकिता ने अपने दोस्त से कहा था कि वो 8:30 बजे कॉल करेगी. लेकिन जब अंकिता ने कॉल नहीं किया, तो उसके दोस्त पुष्प ने फोन मिलाया. लेकिन अंकिता का फोन नहीं लग रहा था, इसके बाद पुष्प ने पहले पुलकित, फिर अंकित और फिर भास्कर को फोन लगाकर अंकिता के बारे में पूछा.

पुलकित ने कहा- तुम्हारे साथ तो नहीं गई अंकिता
बातचीत के दौरान पुलकित पुष्प से कहता है कि कहीं अंकिता तुम्हारे साथ तो नहीं चली गई. क्योंकि तुमसे वह लगातार बात कर रही थी. इसके बाद पुष्प ने कहा कि मैं फिलहाल बहुत दूर हूं, अंकिता कैसे आएगी, तुम लोग उसकी तलाश करो, क्योंकि तुम लोग ही उसके साथ थे. वरना तुम लोगों को ही मुश्किल होगी. हत्याकांड के बाद पुलिस स्टेशन में बैठकर भी पुलकित अंकिता के दोस्त को गुमराह कर रहा था.

‘पुलिस खंगालेगी सभी के कॉल रिकॉर्ड’
दरअसल, अंकिता के गायब होने के दूसरे दिन पुष्प ने पुलकित आर्य को फोन किया था. पुलकित ने बताया कि वो पुलिस स्टेशन में बैठा हुआ है. अंकिता का पता लगाने की कोशिश कर रहा है. साथ ही पुष्प को भी डराकर चुप करवाने की कोशिश कर रहा था. पुलकित ने पुष्प से कहा था कि पुलिस सबका कॉल रिकार्ड खंगालेगी. अंकिता ने किस-किस से बात की थी, सब पता चल जाएगा.

परिवार की मदद करने के लिए अंकिता ने की थी नौकरी
मृतका अंकिता पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीकोट गांव की रहने वाली थी. घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब बताई जा रही है. अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी पहले मजदूरी करके पैसे कमाते थे. लेकिन उम्र ज्यादा होने के कारण उन्होंने मजदूरी करना छोड़ दिया. अब वे कुछ नहीं करते. घर की सारी जिम्मेदारी मां सोनी देवी पर आ गई थी. वह आंगनबाड़ी में काम करके घर का खर्च चलाती हैं. वहीं, छोटा भाई कंप्यूटर कोर्स कर रहा है.

परिवार की मदद करने के लिए ही अंकिता ने एक साल का होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया और रिजॉर्ट में नौकरी पर लग गई. परिवार खुश था कि बेटी अब कमाने लगी है. लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दिन यही नौकरी उसे इतनी भारी पड़ेगी. बता दें कि 18 सितंबर से लापता अंकिता भंडारी की शनिवार सुबह चिल्ला नहर में लाश मिल गई. रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता पर हत्या का आरोप है. कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...