3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यहत्याकांड के विरोध में बद्रीनाथ हाइवे जाम, लोगों ने तख्ती लहराई- 'अंकिता...

हत्याकांड के विरोध में बद्रीनाथ हाइवे जाम, लोगों ने तख्ती लहराई- ‘अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’

Published on

ऋषिकेश

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड ने काफी तूल पकड़ लिया है। लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है। गुस्साए लोगों ने बद्रीनाथ हाइवे पर जाम लगा दिया है। रविवार को अंकिता के शव का अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही जा रही थी। लेकिन, अब तक परिजन इस मामले में तैयार होते नहीं दिख रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के पिता से फोन पर बातचीत की। उन्हें सरकार की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों के तैयार होने की बात सामने आई, लेकिन बाद में मामला बिगड़ गया। परिजन फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बॉडी लेने की बात कर रहे हैं। जनसमर्थन भी अंकिता के परिजनों के साथ दिख रहा है। आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में एनएच 125 जाम कर दिया है। लोग हाथों में तख्तियां लिए दिख रहे हैं। इसमें जस्टिस फॉर अंकिता के श्लोगन दिख रहे हैं। वहीं, एक तख्ती में लिखा दिखा, ‘अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं।’

अंकिता के अंतिम संस्कार को लेकर रखी शर्त
अंकता भंडारी के अंतिम संस्कार को लेकर लोगों ने शर्त रख दी है कि जब तक ऋषिकेश एम्स की ओर से फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती है, तब तक अंकिता भंडारी के शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। अंकिता के परिजनों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी की बातचीत के बाद माना जा रहा था कि परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ है। सीएम धामी ने घटना के आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही थी।

सीएम ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा मृतका के पिता को दिलाया। हालांकि, इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने बद्रीनाथ हाइवे जाम कर दिया। लोगों ने साफ कहा कि जब तक अंकिता की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती है, अंतिम संस्कार नहीं होगा।

छह दिन बाद मिला था अंकिता का शव
अंकिता 18 सितंबर को यमकेश्वर स्थित गेस्ट हाउस से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने दर्ज कराई थी। घटना की जांच शुरू हुई तो इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक और दो मैनेजरों की संलिप्तता सामने आई। शुक्रवार को तीनों की गिरफ्तारी के बाद मामला खुला। अंकिता को चिला नहर में धक्का दिए जाने की बात सामने आई। छह दिनों के बाद 24 सितंबर की सुबह अंकिता के शव को चिला नहर से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में अंकित के शरीर पर चोट और पानी में डूबने के कारण दम घुटने से मौत की बात सामने आई है।

सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
घटना के पहले का सीसीटीवी फुटेज भी इस मामले में सामने आया है। इसमें अंकिता बाइक से जाती दिख रही है। उसके साथ पुलकित आर्या भी दिखाई दिया है। कहा जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज चिला पावर हाउस का है। इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद भाजपा से निष्कासित नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य की घटना में संलिप्तता साफ दिख रही है। शनिवार को मामला खुलने के बाद पार्टी से हटाए गए विनोद आर्य ने बेटे के बेकसूर होने का दावा किया था। अब उनके दावों की सच्चाई सामने आती दिख रही है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...