15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यअशोक गहलोत छोड़ेंगे सीएम पद? किया साफ... अब नई पीढ़ी को मिले...

अशोक गहलोत छोड़ेंगे सीएम पद? किया साफ… अब नई पीढ़ी को मिले चांस

Published on

जैसलमेर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। जैसलमेर में उन्होंने कहा है कि वे पिछले 50 साल से राजनीति में है और 40 सालों से किस ने किसी संवैधानिक पद पर हैं। पार्टी ने उन्हें सब कुछ दिया है, देश में नेतृत्व के लिए अब नई पीढ़ी को मौका मिले।

अशोक गहलोत द्वारा जैसलमेर में दिया गया बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने वाला है। गहलोत ने प्रदेश नेतृत्व को लेकर नई पीढ़ी को मौका दिए जाने का बयान दिया है। जैसलमेर में मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि वे पिछले 50 साल से राजनीति में है और 40 सालों से किस ने किसी संवैधानिक पद पर हैं। पार्टी ने उन्हें सब कुछ दिया है, देश में नेतृत्व के लिए अब नई पीढ़ी को मौका मिले। गहलोत ने कहा कि मुझे किसी पद की कोई लालसा नहीं है। मैं ताउम्र देश और प्रदेश की सेवा करता रहूंगा।

चुनाव उसके नेतृत्व में लड़ा जाए जिसके नेतृत्व में चुनाव जीता जा सके
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव उसी की नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए जिसकी नेतृत्व में चुनाव जीतने की संभावना बढ़ जाए। चाहे वो मैं हूं या कोई और हो, उसका चयन कर लो और सरकार बनाओ। हमारे लिए चुनाव जीतना आवश्यक है। यह बात मैं पहले ही कह चुका हूं। राजस्थान में अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो पूरे देश में कांग्रेस पुनर्जीवित होना शुरू हो जाएगी। इसीलिए अभी से एक चेहरा तय कर लो, उसी के नेतृत्व में काम हो। गहलोत ने कहा कि वे मुख्यमंत्री रहें या ना रहें, लेकिन अंतिम सांस तक प्रदेश की सेवा करते रहेंगे।

रविवार शाम 7 बजे होगी विधायक दल की बैठक
राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच रविवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पर विधायक दल की बैठक होगी। प्रदेश के तमाम मंत्री और कांग्रेस के विधायक बैठक में शामिल होंगे। इसी बैठक के लिए सोनिया गांधी ने ऑब्जर्वर बनाकर मल्लिकार्जुन खड़गे को जयपुर भेजा है। खड़गे कांग्रेस विधायकों से ग्रुप में बातचीत करने के बाद वन टु वन मुलाकात करेंगे। चुंकि कांग्रेस के अलग-अलग विधायक अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। इसी वजह से राजस्थान कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विधायकों से बात करने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी को विधायकों की राय से रूबरू करवाएंगे। इसके बाद सोनिया गांधी राजस्थान कांग्रेस और सरकार के नेतृत्व को लेकर अपना फैसला सुनाएगी।

दिल्ली से जयपुर लौटे सचिन पायलट
पिछले ढाई साल से कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सचिन पायलट ने कभी हिस्सा नहीं लिया। विधायक दल की बैठक अमूमन मुख्यमंत्री आवास पर हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच राजनैतिक कटुता किसी से छिपी नहीं है। जब-जब मुख्यमंत्री आवास पर बैठक बुलाई गई तब तब संयोग से सचिन पायलट जयपुर में नहीं होते थे। इस कारण वे बैठक में शामिल नहीं हुए। रविवार शाम को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए पायलट दिल्ली से जयपुर पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि आज की बैठक में शिरकत करेंगे

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...