4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यडिप्टी CM ब्रजेश पाठक की सभा में घुसा सांप, कुर्सियां छोड़ भागने...

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की सभा में घुसा सांप, कुर्सियां छोड़ भागने लगे लोग

Published on

सिद्धार्थनगर,

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान सभा में सांप घुस आया, जिससे अफरा-तफरी मच गई. इसे देख एक युवक ने हिम्मत दिखाई और डंडे से सांप को सभा के बाहर किया. इस मामला का वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के समोगरा गांव में प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उसी समय अचानक मंच के सामने बैठे लोगों के बीच अचानक एक सांप घुस आया और इधर उधर भागने लगा. सांप को देखते ही लोग कुर्सियों को छोड़कर भागने लगे.

सभा में भागा सांप तो लोगों के बीच मच गई अफरा-तफरी
इस दौरान सांप भी अफरा-तफरी के बीच इधर उधर भागने लगा. भरी सभा में भागते सांप को देख लोगों के होश उड़ गए. कार्यक्रम में हड़कंप मच गया. उधर मंच से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जनसभा को संबोधित करते रहे.

उन्होंने इस दौरान मंच से लोगों से कहा कि सांप को मारना नहीं है, उसे भगा दो. हालांकि इसी बीच एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए एक डंडे के सहारे सांप को उठाकर सभा परिसर से बाहर कर दिया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है.

 

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...