4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य'कौन ललन सिंह, वही 43 विधायकों की पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष,' सुशील...

‘कौन ललन सिंह, वही 43 विधायकों की पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष,’ सुशील मोदी का तंज

Published on

पटना,

बिहार में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद जहां जदयू नेताओं के हमले तेज हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर अब बीजेपी भी जदयू को करारा जवाब देने में जुटी है. राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर निशाना साधा है.

बता दें कि बीते दिनों जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी कर कहा था कि बीजेपी के नेता अमित शाह की रैली के लिए लोगों से और सरकारी अधिकारियों से चंदा मांग रहे हैं. इसके अलावा ललन सिंह ने अमित शाह पर भी निशाना साधा. इस मामले के वीडियो वायरल होने लगे. इसके बाद बीजेपी की ओर से सुशील मोदी ने ललन सिंह पर करारा वार किया.

सुशील मोदी ने ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि आप कौन और किस आंदोलन से निकले हैं. हमने तो आपका नाम 1995 में पहली दफा सुना था. सुशील मोदी ने कहा कि ललन जी आप भूल गए कि आप 43 विधायकों वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमित शाह 1300 विधायकों वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं.

‘अमित शाह की सफल रैली से महागठबंधन निराश’
सुशील मोदी ने आगे कहा कि महागठबंधन के नेता ये आशंका जता रहे थे कि अमित शाह के सीमांचल दौरे से दो संप्रदायों के बीच तनाव होगा, लेकिन इन लोगों को रैली की सफलता से घोर निराशा हुई है. सुशील मोदी ने कहा कि अमित शाह ने अपने भाषण में न हिंदू का नाम लिया, न मुसलमान का. इससे बौखला कर जनता दल यूनाइटेड के नेता अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि ललन आप भूल जाते हैं, आप एक बार भी एमएलए का चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाए. अमित शाह पांच बार के विधायक हैं. एक बार तो डेढ़ लाख वोट से चुनाव जीते थे. लोकसभा का चुनाव 5.5 लाख वोट से जीते हैं. आप तीन बार सांसद बने तो भाजपा की कृपा से बने हैं. अगर बीजेपी नहीं होती तो आप एमपी नहीं बनते. आप 2014 में अकेले लड़े तो 1 लाख वोट से चुनाव हार गए.

 

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...