4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : ठाकरे के शिवसैनिकों का शिंदे गुट के विधायक पर हमला,...

महाराष्ट्र : ठाकरे के शिवसैनिकों का शिंदे गुट के विधायक पर हमला, लगाया ’50 खोखे, एकदम Ok’ का नारा

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में शिवसेना की लड़ाई सड़क तक दिखने लगी है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे से आने वाले विधायक संतोष बांगर की एसयूवी पर रविवार को उद्धव ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने हमला बोल दिया. साथ ही ’50 खोखे, एकदम Ok’ का नारा भी लगाया.संतोष बांगर हिंगोली में शिवसेना के जिला प्रमुख हैं. वहीं कलमपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. शिवसेना के दो फाड़ होने के दौरान वो शिंदे गुट में शामिल रहे और अब उस गुट के प्रमुख नेता हैं.

विधायक संतोष बांगर रविवार को अमरावती जिले के अंजनगाव सुर्जी गांव के दौरे पर निकले थे. इसी दौरान ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने उनकी एसयूवी और काफिले पर हमला कर दिया. उद्धव ठाकरे गुट के कई शिवसैनिक संतोष बांगर की गाड़ी पर थप्पड़ बरसाते दिखाई दिए और वो सभी जोर-जोर से ’50 खोखे, एकदम Ok’ के नारे लगा रहे थे.

हालांकि इस बारे में अभी तक विधायक संतोष बांगर की ओर से कोई शिकायत नहीं की है. अंजनगाव के पुलिस थानेदार दीपक वानखेड़े ने बताया कि उनके पास विधायक संतोष बांगर की गाड़ी पर हमला किए जाने की ना तो कोई सूचना है और ना ही विधायक की ओर से इसके बारे में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है.

एकनाथ शिंदे के शिवसेना तोड़ बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद अक्सर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के भिड़ने की छिटपुट खबरें आती रही हैं. वहीं दोनों गुटों के बीच पार्टी पर अधिकार को लेकर भी लड़ाई जारी है. हालांकि हाल में उद्धव ठाकरे गुट को बड़ी सफलता तब मिली, जब अदालत ने दशहरे की रैली के लिए शिवाजी पार्क में शिवसेना को कार्यक्रम करने की अनुमति दे दी.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...