4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यअंकिता हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन, कई रिजॉर्ट पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2...

अंकिता हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन, कई रिजॉर्ट पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 2 स्पा सेंटर सील

Published on

नई दिल्ली/देहरादून,

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता हत्याकांड पर बवाल जारी है. लोग सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन कर आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. ऐसे में अब राज्य का राजस्व विभाग एक्शन में आया है और कई रिजॉर्ट में चलने वाले स्पा सेंटर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. आजतक इस तरह चलाए जाने वाले अवैध स्पा सेंटर के खिलाफ मुहिम चला चुका है.

अंकिता पौड़ी गढ़वाल के गंगा भोगपुर में स्थित बीजेपी नेता पुलकित आर्य के जिस रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट काम करती थी, उसके आसपास के कई रिजॉर्ट और स्पा सेंटर में राजस्व विभाग ने रविवार को छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 2 स्पा सेंटर में नियमों का पालन होते नहीं पाया गया, जिन्हें सील कर दिया गया. जांच के दौरान टीम को दिल्ली की 2 लड़कियां भी वहां मिली हैं.

बता दें कि पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट गांव की रहने वालीं अंकिता भंडारी की हत्या का केस इन दिनों सुर्खियों में है. 19 साल की अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी. सोशल मीडिया पर गुमशुदा के पक्ष में कैंपेन चल रहा था. बीजेपी नेता और रिजॉर्ट के मालिक पुलकित ने पुलिस को बताया था कि अंकिता उनके साथ ऋषिकेश घूमने गई थी, लौटने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे.

शक होने पर पुलिस ने ऋषिकेश जाने के दौरान रास्ते के सीसीटीवी फुटेज जांचे. बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुष्टि हुई. इसमें चार लोग जाते हुए दिखाई दिए. मगर, लौटते समय सिर्फ तीन लोग ही सीसीटीवी में कैद हुए. पुलिस ने इसके बाद पुलकित सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. सख्ती से पूछताछ की, तो बताया कि रास्ते में अंकिता से झगड़ा हो गया था. इसके बाद आरोपियों ने अंकिता भंडारी को पहाड़ी से गंगा में धक्का दे दिया.

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता पर रिजॉर्ट में आने वाले VIP मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने का दबाव बनाया जा रहा था. इसकी पुष्टि WhatsApp चैट से हुई थी. मैसेज में अंकिता ने अपने दोस्त को लिखा था, ‘मैं गरीब हो सकती हूं, लेकिन 10 हजार रुपये के लिए खुद को बेचूंगी नहीं.

क्या है पूरा मामला?
पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट थी. अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी. पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही थीं. शनिवार यानी 24 सितंबर की सुबह पुलिस को अंकिता की डेडबॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली थी.

अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपी में पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलकित आर्य पूर्व राज्य मंत्री भाजपा विनोद आर्य का बेटा है.

आरोपी सौरभ ने पुलिस को बताया था अंकिता और पुलकित में विवाद हुआ था. अंकिता हमें अपने साथियों के बीच बदनाम करती थी. हमारी बातें अपने साथियों को बताती थी कि हम उसे कस्टमर से संबंध बनाने के लिए कहते हैं. इस दौरान हुई हाथापाई के समय हमने गुस्से में उसे धक्का दे दिया था और वह नहर में गिर गई थी.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...