4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यपुणे में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' कहने वालों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज

पुणे में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ कहने वालों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज

Published on

पुणे

महाराष्ट्र के पुणे में विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में देशद्रोह की धारा भी जोड़ दी गई है। इस मामले में पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के संदिग्ध 60-70 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार्यकर्ताओं की ओर से यह प्रदर्शन राष्ट्रीय जांच एजेंसी एएनआई की ओर से पीएफएफ के कई संदिग्ध ठिकानों पर हुई छापेमारी और गिरफ्तारी के विरोध में किया गया था।

बुंडगार्डन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पहले से दर्ज एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 109, 120 बी (आपराधिक साजिश), 124 ए (देशद्रोह की सजा), 153 ए और बी (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) को जोड़ा है। बुंदगार्डन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक प्रताप मानकर ने कहा, हमने शुक्रवार को पीएफआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्जकिया है। आज हमने मामले में नई धाराएं जोड़ी हैं और आगे की जांच जारी है।

सामने आया था एक वीडियो
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा यहां आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाले प्रदर्शनकारियों का एक वीडियो सामने आया था। इस घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीएम ने कहा था इस तरह के नारे बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि राज्य में इस तरह के नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस नारेबाजी में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो में दिख रहा है कि जब हिरासत में लिए गए पीएफआई कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन में ले जाया जा रहा था, तब यह नारा कई बार लगाया गया। इस घटना के बाद महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं ने इस तरह की नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुणे पुलिस ने कहा है कि वे इसकी जांच कर रहे हैं।

 

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...