19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ो यात्रा में जब राहुल को मिली 'नन्हीं इंदिरा', हाथ पकड़कर...

भारत जोड़ो यात्रा में जब राहुल को मिली ‘नन्हीं इंदिरा’, हाथ पकड़कर चलने लगे कांग्रेस नेता

Published on

पलक्कड़

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा इस दिन केरल के दौरे पर है। सोमवार को यात्रा के 19वें दिन राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेताओं ने पलक्कड़ के शोरनूर से पदयात्रा शुरू की। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से मिल रहे हैं। रविवार को पलक्कड़ में उन्होंने कुछ बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला। इस दौरान एक बच्चे ने राहुल से पूछा कि अब तक कितना किमी चल लिए। इस पर राहुल ने जवाब दिया- करीब 400 किमी। देखें भारत जोड़ो यात्रा की रोमांचक तस्वीरें-

जब राहुल को मिली नन्हीं इंदिरा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त केरल के पलक्कड़ में है। इससे पहले रविवार को त्रिशूर में राहुल गांधी की यात्रा में एक छोटी बच्ची भी शामिल हुई जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लुक में नजर आई। इस दौरान राहुल गांधी और केरल से सांसद रम्या हरिदास बच्ची का हाथ पकड़कर चलते हुए नजर आए।

भारत जोड़ो यात्रा का 19वां दिन
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत राहुल गांधी समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केरल में पलक्कड जिले के शोरनूर से सोमवार को पदयात्रा शुरू की। यात्रा का सोमवार को 19वां दिन है।

बच्चों के साथ खेला फुटबॉल
रविवार को यात्रा के दौरान भारत जोड़ो यात्रा में फुटबॉल खेलते कुछ बच्चे भी शामिल हुए। राहुल ने भी बच्चों के साथ फुटबॉल खेला। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो भी शेयर किया।

कितने किलोमीटर चल लिए…?
इस दौरान राहुल गांधी से एक बच्चे ने पूछा कि कितने किलोमीटर चल लिए, इस पर राहुल ने जवाब देते हैं- करीब 400 किमी। भारत जोड़ो यात्रा का अगला पड़ाव कर्नाटक है जहां 30 सितंबर को यात्रा पहुंचेगी।

कॉमनवेल्थ मेडल विजेता से मिले राहुल गांधी
पलक्कड़ में ही भारत जोड़ो यात्रा में कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल विजेता एथलीट अब्दुल्ला अबू बकर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से काफी देर बातचीत की।

यात्रा में राहुल को मिल रहा खूब प्यार
राहुल गांधी से मिलने के लिए यात्रा के मार्ग में सड़क के दोनों ओर सैकड़ों लोग खड़े रहे। महिलाओं के एक समूह ने कांग्रेस नेता को फ्रेम की हुई उनकी एक तस्वीर भेंट की। पार्टी ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें महिलाएं राहुल गांधी का चित्र थामे दिख रही हैं।

10 सितंबर को केरल पहुंची थी यात्रा
‘भारत जोड़ो यात्रा’ 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी। एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिनों में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

7 सितंबर से शुरू हुई थी यात्रा
कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी।

‘बड़ी संख्या में शुभकामनाएं देने आ रहे लोग’
कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से भारत जोड़ो की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पदयात्रा की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी। राहुल गांधी और सभी पदयात्रियों को शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में युवा बाहर आ रहे हैं। उनका उज्ज्वल भविष्य हमारी जिम्मेदारी है। अपना लक्ष्य हासिल करने की ओर आगे बढ़ते हुए।’

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...