19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यगहलोत खेमे की MLA बोलीं- पता नहीं किस कागज पर साइन कराए,...

गहलोत खेमे की MLA बोलीं- पता नहीं किस कागज पर साइन कराए, पायलट CM बनें तो अच्छा

Published on

जयपुर,

राजस्थान में चल रही सियासी जंग के बीच गहलोत खेमे की एक विधायक के दावे ने सबको चौंका दिया है. उनका कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर होनी वाली बैठक से पहले एक मंत्री के घर पहुंचने के लिए कहा गया था, जहां एक कागज पर उनसे साइन कराया गया, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने ये भी कहा कि सचिन पायलट सीएम बनेंगे तो अच्छा रहेगा.

आजतक से बातचीत में गहलोत खेमे की विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि हमें पहले परसों रात (शनिवार) को मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया था, मगर रविवार को कहा गया कि मंत्री शांति धारीवाल के घर आओ. वहां पहुंचने पर एक कागज पर साइन करा लिया गया, जिसके बारे में पता नहीं था वो क्या है. सचिन पायलट का कोई विरोध नहीं है. वो सीएम बनते हैं तो हमारे लिए अच्छा रहेगा.

मंत्री शांति सिंह धारीवाल का नया वीडियो
इधर, गहलोत सरकार में मंत्री शांति सिंह धारीवाल का नया वीडियो सामने आया है. इसमें शांति सिंह धारीवाल कहते नजर आ रहे हैं कि एक षड्यंत्र के तहत अशोक गहलोत से इस्तीफा मांगा जा रहा था. उन्होंने कहा कि ये सारा षड्यंत्र था, इसी षड्यंत्र के चलते कांग्रेस ने पंजाब खोया है. इसी के चलते हम राजस्थान भी खोने जा रहे हैं. अगर हम नहीं संभले तो राजस्थान नहीं बचेगा. ये वीडियो धारीवाल के घर हुई विधायकों की बैठक का बताया जा रहा है.

शांति सिंह धारीवाल अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों में से एक हैं. रविवार को धारीवाल के घर पर ही बैठक हुई थी. इसमें गहलोत समर्थक सभी विधायक पहुंचे थे और यहीं पर गहलोत समर्थक विधायकों ने इस्तीफा देने का फैसला किया था. इसके बाद धारीवाल के घर से सभी विधायक स्पीकर के आवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा था.

धारीवाल के घर हुई बैठक को अनुशासनहीनता माना
राजस्थान में कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय माकन ने धारीवाल के घर हुई बैठक को अनुशासनहीनता माना है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई थी. लेकिन इसके समानांतर धारीवाल अपने घर पर बैठक कर रहे थे. ये अनुशासनहीनता है. उन्होंने धारीवाल पर कार्रवाई के भी संकेत दिए थे. उधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी शांति धारीवाल और महेश जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है. नेताओं से नोटिस के जरिए पूछा जाएगा की आपने पार्टी विरोधी काम किया , विधायक दल की बैठक के वक्त दूसरी समानांतर बैठक का क्या मतलब है?

नंबर गेम में गहलोत भारी
बता दें कि राजस्थान विधानसभा में 200 विधायक हैं. मौजूदा समय में कांग्रेस के पास 108 विधायक तो बीजेपी के पास 71 विधायक हैं. निर्दलीय 13 आरएलपी के 3 माकपा के 2 बीटीपी के 2 और आरएलडी का 1 विधायक हैं. गहलोत खेमे के 82 विधायकों ने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपा है तो करीब 16 कांग्रेस विधायकों का समर्थन सचिन पायलट को है जबकि 10 विधायक तटस्थ हैं. इस तरह से विधायकों का समर्थन अशोक गहलोत के साथ दिख रहा है, जिसके दम पर सचिन पायलट के लिए चुनौती खड़ी हो गई है.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...