19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यUP: औरैया में आगजनी-बवाल,शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत पर...

UP: औरैया में आगजनी-बवाल,शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत पर भड़के लोग

Published on

औरैया

औरैया में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत पर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शाम चार बजे से रात आठ बजे तक पुलिस प्रशासन भीड़ को समझाता रहा। इसी बीच अंधेरा होते ही भीड़ भड़क गई और पथराव शुरू हो गया। आक्रोशितों ने पुलिस जीप तक फूंक दी। करीब घंटेभर अराजकता का माहौल रहा। बवाल की सूचना पर डीएम, आईजी, एसपी समेत कई थानों की फोर्स ने इलाका घेर लिया तभी कॉलेज के पीछे छिपे लोगों ने डीएम व कुछ पुलिसकर्मियों की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। एसपी ने फ्लैग मार्च कर मोर्चा संभाला तो उपद्रवी भाग खड़े हुए।

अछल्दा के बसोली गांव निवासी राजू सिंह दौरे का 15 साल का बेटा निखिल आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं का छात्र था। सात सितंबर को सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अश्वनी सिंह ने टेस्ट में गलतियां होने पर लात-घूसों से पीटा था। इससे वह क्लास में बेहोश हो गया था। गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए थे। सोमवार भोर उसकी मौत हो गई। शिक्षक के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई और गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गईं। उधर, विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

छात्र की मौत से आक्रोशित भीम आर्मी के लोग शाम को कॉलेज के पास जमा हो गए। भीड़ बढ़ने पर एडिशनल एसपी, सीओ व एसडीएम कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को हटाने की कोशिश की। इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव से फोर्स में भगदड़ मच गई, अफसर और पुलिस वालों को भागना पड़ा। एसडीएम बिधूना लवगीत कौर के साथ भी उपद्रवियों ने धक्का-मुक्की की। फोर्स भागी तो उपद्रवियों ने पुलिस जीप में आग लगा दी।

 

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...