19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'ED- IT से कब तक डरोगे, बेवजह परेशान करे तो FIR कराओ......

‘ED- IT से कब तक डरोगे, बेवजह परेशान करे तो FIR कराओ… एक्शन होगा’, बोले CM बघेल

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा कि आज देश में भय का वातावरण है। गैरबीजेपी शासित राज्य में सरकार चलाना मुश्किल है। आजकल सवाल करना भी गुनाह हो गया है। सीएम भूपेश बघेल भिलाई में अग्रसेन महोत्सव-2022 में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘आजकल सवाल करना गुनाह हो गया है। अगर आप इन दिनों कोई प्रश्न पूछते हैं तो आपको धर्म-विरोधी या राष्ट्र-विरोधी करार दिया जाएगा। इस देश में आज प्रश्न पूछना प्रतिबंधित है।

सीएम बघेल ने कहा कि अगर कोई गलत करे तो उसे सजा दो लेकिन आप डर का माहौल बनाकर सरकार नहीं चला सकते। आज पूरे देश में यही माहौल है। ईडी और आईटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा में इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित होता है तो लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।

FIR कराएं, कार्रवाई होगी: बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि, ‘हम कब तक डरेंगे? हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे? डीआरआई, ईडी, आईटी से डरने की जरूरत नहीं है। अगर आपको अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, तो छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख के रूप में मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, राज्य के किसी भी थाने में ऐसे अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

ED और IT के खिलाफ कई राज्यों में प्रदर्शन: सीएम बघेल
सीएम ने कहा कि आज ED और IT के खिलाफ कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस ने भी आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी थानेदार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है तो मतलब व्यवस्था में गड़बड़ी है। इस गड़बड़ी को सुधारने की जिम्मेदारी शीर्ष पर बैठे लोगों की होती है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...