13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'सुशील मोदी बनने जा रहे बिहार बीजेपी के अध्यक्ष', राष्ट्रीय अध्यक्ष ने...

‘सुशील मोदी बनने जा रहे बिहार बीजेपी के अध्यक्ष’, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्विटर पर किया दावा

Published on

पटना

‘सुशील मोदी जी, सुने हैं कि आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है।’ बिहार की सियासत में सुबह-सुबह इस खबर ने खलबली मचा दी। जानकारी भी ऐसे नेता ने दी जिसके बारे में जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। इस नेता का दावा है कि सुशील कुमार मोदी एक बार फिर से बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। यानि जो सुशील मोदी 15 साल पहले हुआ करते थे। नेता जी ने ये दावा भी किया है कि सुशील मोदी का डिमोशन यानि पदावनति हो गई है। ये दावा करने वाले नेता जी कोई ऐरे-गैरे नहीं हैं बल्कि खुद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

सुशील मोदी बनेंगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष!
ये दावा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह ने किया है। मंगलवार की सुबह 9ः28 बजे राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘आपकी खबर मैंने देखी, जिसमें आप बता रहे हैं कि नीतीश जी को सोनिया गांधी जी छोड़ने आयीं या नहीं, उनके साथ फोटो शेयर किया या नहीं। लगता है आज तक आप छात्र नेता से राजनेता बन ही नहीं पाए। खैर हम लोग तो चाहते थे कि तिरस्कृत के बजाय आपकी कुछ प्रोन्नति हो जाए। लेकिन सुन रहे हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। जो कि आप 15 साल पहले थे। वाकई आप दया के ही पात्र हैं!’

क्या कहा सुशील मोदी ने?
इस ट्वीट को लेकर NBT की टीम ने जब बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को फोन किया तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ‘ललन सिंह को ये सपना कहां से आ गया। मैं 17 साल पहले बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष था और 17 साल के बाद पार्टी एक ही मौका दोबारा नहीं देगी। यहां बनने की कोई गुंजाइश भी नहीं है। न बीजेपी को पता है और न मुझे, ललन सिंह को कहां से जानकारी मिल गई।’

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...